TMF: चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं के सम्मान को लेकर कही दिल छूने वाली बात, कहा ‘बेटे और बच्चों को सिखाओ…’

बहुत खूब बहुत खूब!

TMF: चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं के सम्मान को लेकर कही दिल छूने वाली बात, कहा ‘बेटे और बच्चों को सिखाओ…’

हमारे समाज में महिलाओं और बेटियों को देवी का दर्जा दिया जाता है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और नाम भी कमा रही हैं। लेकिन आज भी लड़कियों और महिलाओं को बच कर चलने की नसीहतें अपने चरम पर होती है। पुरुष आज के आधुनिक समय में भी महिलाओं को घूंघट में रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि इन सब को लेकर सरकार और कई NGO के द्वारा तमाम कैम्पेन भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा बात करें महिलाओं के साथ किए जाने वाले व्यवहार की, जो आमतौर पर सड़क पर, ऑफिस में या अपने ही घर में कोई न कोई महिलाओं के साथ बदसलूकी करता नजर आ जाता है। वहीं इस बीच Hauterfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव पर खुलकर बात करती नजर आईं। चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं के बारें में काफी दिल छू देने वाली बात की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chitrangda Singh (@chitrangda)

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर एक्ट्रेस ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। चिंत्रागदा सिंह के पिता एक आर्मी अफसर हैं। एक सामान्य परिवार में पली-बढ़ी चित्रांगदा की सोच भी एकदम आम जन जैसी ही है। जब बात महिलाओं की आती है तो हर महिला के लिए एक जैसा ही सोचना लाजिमी है, ऐसे में चित्रांगदा भी महिलाओं के बारे में काफी अच्छा सोचती हैं। Hauterfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन पहुंचीं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ कई बातों पर चर्चा की, साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे आप महिलाओं का सम्मान बढ़ा सकते हैं।

और पढ़े: TMF: चित्रांगदा सिंह के लिए उनकी खूबसूरती और लुक्स ही बन गयी नुकसानदायी बात, एक्ट्रेस ने खुद किया कबुल!


सिद्धार्थ अलम्बयन से एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह महिलाओं के सम्मान के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि, आप घर के लड़कों को और अपने बच्चों को सिखाएं कि महिलाओं का सम्मान कैसे करते हैं, जो काफी जरूर है। आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि, अगर आप महिला को चेंज करने की बात करते हैं तो आप एक सोसाइटी को बदलने की बात करते हैं। एक्ट्रेस यह भी कहती हैं कि, आप अगर एक महिला को शिक्षित करते हैं तो एक पूरी फैमिली को भी शिक्षित करते हैं। चित्रांगदा सिंह की ये बात वाकई दिल को छू लेने वाली हैं। बच्चा जब घर में औरत की इज्जत करना सीखता है तो बाहर भी वही करता है। इसके अलावा शिक्षित महिलाएं भी खुशहाल परिवार बनाती हैं। ऐसे में आप भी अपने घर में बच्चों को महिलाओं के प्रति अच्छी सीख दें।

आपको बता दें, चित्रांगदा सिंह साल 2005 में आई अपनी पहली फिल्म ‘हजारों ख्वाइशें ऐसी’ से बॉलीवुड जगत में कदम रखा था। इस फिल्म ने एक्ट्रेस को काफी पहचान दिलाई। इसके बाद चित्रांगदा ‘आई, मी और मैं’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘बाजार’, ‘इनकार’, ‘देसी बॉयज’ और ‘गब्बर इज बैक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने नेहा कक्कड़ के गाने ‘कुंडी मन खड़काओ राजा’ में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘गैसलाइट’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में चित्रांगदा के साथ सारा अली खान और विक्रांत मेस्सी भी नजर आएंगे।

और पढ़े: TMF: Chitrangda Singh On Understanding The Male Gaze While Growing Up

गौरतलब है कि, बॉलीवुड जगत की जानी-मानी एक्ट्रेसेस अकसर महिलाओं के बारे में अपने दिल की बात कहती नजर आती रहती हैं। इस बीच Hauterfly के The Male Feminist के 24वें एपिसोड में चित्रांगदा सिंह ने वाकई दिल को छू लेने वाली बातें कह सच का आईना दिखाने का काम किया है।

TMF: “Listen To Other People,” Chitrangada Singh’s Strong Message For Men On How They Can Become Better!

 

First Published: March 28, 2023 2:55 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!