तेजस्वी प्रकाश को उसके लुक्स पर किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस के जवाब से हो गया ट्रोलर्स का मुँह बंद!

टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी क्यूटनेस के साथ-साथ अपने स्टनिंग लुक्स के लिए भी खूब जानी जाती हैं। एकता कपूर के टीवी शो नागिन 6, Bigg Boss 15 में नजर आने के बाद तेजस्वी की फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। टीवी शोज में अपनी एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो से अपने चाहने वालों और फैन्स को अपना दीवाना बना लेती हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी रहा है कि एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को अपने लुक को लेकर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच तेजस्वी उन लोगों को जवाब देती नजर आ रही हैं जो उन्हें उनके कपड़ों से आंकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा निकालते नजर आई।

बता दें, हाल ही में तेजस्वी प्रकाश बाबा सिद्दीकी के यहां आयोजित हुई इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। बाबा सिद्दीकी के यहां हुई इफ्तार पार्टी में तेजस्वी ने पैंट सूट के साथ बालों में सफेद रंग का गजरा लगाया था और गले में खूबसूरत चोकर भी पहना। तेजस्वी का ये अंदाज बेहद अलग नजर आया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को नागिन 6 एक्ट्रेस का ये अंदाज पसंद आया, तो कुछ को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

ऐसे में एक्ट्रेस ट्रोलर्स के चंगुल से कैसे बच सकती थी? हालांकि इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देती नजर आई। तेजस्वी प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, जो भी उनसे उनके आउटफिट के लिए नफरत करता है, यह उनकी चॉइस है, जिसे उन्होंने बनाया है क्योंकि एक्ट्रेस को लगता है कि वो इसे ऑर्गेनिक रखना पसंद करती हैं। तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया हैं, जो उनके फैन्स और चाहने वालों को खूब पसंद आ रही हैं।

और पढ़े: From Tejasswi Prakash To Preity Zinta, Best And Worst Dressed Celebs At Baba Siddique’s Iftar Party

लोगों को जहां तेजस्वी प्रकाश का ये नया लुक पसंद आ रहा है, वहीं इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘आप परी की तरह लग रही हो’, दूसरे ने लिखा कि, ‘क्या खूबसूरती हैं’, तीसरे ने लिखा, ‘आपका लुक बहुत प्यारा और रोमांटिक है’। ऐसे ही यूजर्स तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

इस शोज में तेजस्वी प्रकाश ने किया काम

तेजस्वी प्रकाश के काम की बात करें तो वो इन दिनों एकता कपूर के शो नागिन 6 से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं। इस सीरियल से पहले एक्ट्रेस को संस्कार- धरोहर अपनों की, स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 10 और Bigg Boss के 15 वे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।

और पढ़े: All The Times Tejasswi Prakash Disappointed Us With Her Fashion Game

गौरतलब है कि, तेजस्वी प्रकाश ने रियलिटी शो Bigg Boss 15 की ट्रॉफी जीतने के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस शो के बाद से एक्ट्रेस को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही एक्ट्रेस कामयाबी के नए-नए आयाम भी गढ़ रही हैं। एक्ट्रेस को खुद पर बहुत भरोसा है ऐसे में वो ट्रोलर्स से डील करना अच्छे से जानती हैं।