Gadar के तारा सिंह यानी Sunny Deol ने बढ़ाया सभी धर्मों का मान, बेटे Karan की मेहंदी में लगाई ये खास मेहंदी!
सनी देओल की खास मेहंदी!

Karan Deol Mehendi Function: बॉलीवुड एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी देओल (Sunny Deol) बहुत जल्द ससुर बनने वाले हैं। इन दिनों सनी के घर ढोल-नगाड़ों की आवाजें गूंज रही हैं। दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। एक्टर के घर पर उनके बेटे करण की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर में शादी से पहले की सारी रस्में भी खूब धूम धाम से हो रही हैं। वहीं बीती रात करण देओल (Karan Deol) की मेहंदी की रस्म हुई, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा वह सनी देओल के हाथों पर बनी अनोखी मेहंदी थी। सनी देओल के हाथ में लगी खूबसूरत मेहंदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
वायरल हुई सनी देओल की मेहंदी
इन सबके बीच जो चीज सबसे खास रही वह थी बेटे की मेहंदी की रस्म के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) के हाथों में लगी मेहंदी। सनी के हाथ में लगी मेहंदी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। इस तस्वीर में सनी देओल अपने हाथ में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। सनी देओल के हाथ की मेहंदी की खासियत यह है कि इसमें सभी धर्मों के प्रतीक चिन्ह बने हुए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सनी के फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सनी अपने हाथ में लगी मेंहदी के बहाने राष्ट्रीय एकता का संकेत देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट पैंट के साथ पेस्टल पिंक शर्ट पहने नजर आए।
और पढ़े: Gadar 2 Teaser: Sunny Deol’s Period Drama First Look Is Underwhelming, No Ameesha Patel In Sight Yet!
हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र और सनी देओल पंजाबी गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धर्मेंद्र ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कलर का सूट पहना और स्टाइलिश बेसबॉल कैप से अपने लुक को पूरा किया।
https://twitter.com/imahsannazir19/status/1668393675301216256
बता दें, सनी के बेटे करण देओल (Karan Deol) की मंगेतर दृशा आचार्य दिग्गज फिल्म मेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। करण और दृशा की शादी 18 जून को मुंबई में होनी है। इसके बाद दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाना है। सनी और करण के फैन्स देओल परिवार में इस खुशी की हर हलचल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं करण देओल को घोड़ी की सवारी करते देखने के लिए उनके फैन्स भी काफी उत्साहित हैं।
और पढ़े: Sunny के बेटे Karan Deol के रोका में दिखे चाचा Bobby और Abhay!
गौरतलब है कि, सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही सुपरहिट फिल्म गदर के दूसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं करण की बात करें उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था। वहीं बड़े पर्दे से दूर इन दिनों उनके पापा सनी करण की शादी में जी जान से लगे हुए हैं।
Image Courtesy: Twitter
First Published: June 16, 2023 10:34 AMCondom Brand Reveals Why Arnab Goswami Made The Famous ‘Sunny Leone’ Slip-Up