देखिये अथिया शेट्टी और केएल राहुल के प्री वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें!

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने इस महीने 23 जनवरी को धूमधाम से शादी कर ली। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर जोड़े की शादी संपन्न हुई। इस शादी में अथिया और राहुल के परिवार वाले, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुये थे और सभी ने इस शादी में काफी एंजॉय किया। अथिया और राहुल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शादी और प्री वेडिंग फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे है जिससे हम कल्पना कर सकते है की शादी में इस प्यारे कपल और परिवार वालों के साथ सभी मेहमानों ने बहुत मजे किये।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने शादी से लेकर संगीत और मेहंदी फंक्शन तक की सभी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे है। अथिया और राहुल के शादी, मेहंदी और संगीत की सभी रस्मे, डांस की खूबसूरत तस्वीरें देख फैन्स काफी खुश हो रहे है। अथिया के पिता एक्टर सुनील शेट्टी भी बेटी के संगीत में डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए। अपने शादी के बेहतरीन मोमेंट्स यह कपल अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है और उनकी तारीफें बटोर रहे है।

और पढ़े: Athiya Shetty Chooses An Ivory Gotta Kurta For Her Fun-Filled Haldi Ceremony

अथिया और राहुल के प्री वेडिंग फंक्शन्स

अथिया और राहुल ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद फैन्स में एक ही हल्ला मच गया। जोड़े की यह खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वाइरल हुई। इसके बाद अथिया और राहुल ने हल्दी, मेहंदी और संगीत की प्यारी प्यारी तस्वीरें भी पोस्ट की। एक तस्वीर में अथिया और माँ माना शेट्टी शादी की रस्मों को निभाते हुए दिखाई दे रहे है तो केएल राहुल अपनी माँ के साथ एक प्यारा बॉन्ड शेयर करते हुए दिखाई दे रहे थे। शादी के इन सारे फंक्शन्स में अथिया के चेहरे पर चढ़ा हुआ ब्राइडल ग्लो दिखाई दे रहा था। अथिया और राहुल के प्यार भरे मोमेंट्स की तस्वीरें देख फैन्स अपना दिल संभाल नहीं पा रहे।

बेटी के शादी में झूम उठे सुनील शेट्टी

बेटी अथिया के शादी में सुनील शेट्टी बेहद खुश दिखाई दे रहे रहे। अथिया और राहुल के संगीत और मेहंदी फक्शन में एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी ने भी जमकर डांस किया। सफ़ेद रंग का चिकनकारी कुर्ता और पजामा पहन के फंक्शन में सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया और इतर मेहमानों के साथ पैर थिरकाए। इस फंक्शन के दौरान पंजाबी और बॉलीवुड के गानों पर केएल राहुल भी अपने दोस्तों के साथ खूब ठुमके लगाए। अथिया भी अपने करीबी दोस्त कृष्णा श्रॉफ, आकांक्षा रंजन कपूर और बाकि के दोस्तों के साथ मजे करते दिखाई दे रही थी।

Image Courtesy: Athiya Shetty Instagram

और पढ़े: Not Sabya Or Manish Malhotra, Athiya Shetty Trusted This Designer For Her Bridal Lehenga

जल्द ही होगा ग्रैंड रिसेप्शन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर हुए इस शादी में दोनों के करीबी लोग ही आये हुए थे। लेकिन ऐसी खबरे है की आईपीएल होने के बाद कपल मुंबई में इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के मेहमानों के लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। इस रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तिया शामिल होने की आशंकाए है। अथिया और केएल राहुल के इस रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इस प्यारे जोड़े के शादी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित थे।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.