‘इमली’ की सुम्बुल तौकीर खान को सांवले रंग पर मिले थे ताने, एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दर्द!
सावलें रंग के वजह से नहीं देता था कोई काम!

टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर चुकी हैं। सुम्बुल तौकीर का आत्मविश्वास और अनफ़िल्टर्ड रवैया दर्शकों को पसंद आता है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी बुलंदियां हासिल की हैं, लेकिन शुरू में उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव भी आए। सुम्बुल तौकीर फिर भी निराश नहीं हुई, उसने कड़ी मेहनत की और आज अपना नाम कमाया है। एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस को उनके सांवले रंग के लिए काफी ताने मिलते थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने सांवले रंग पर मिले तानों के बारे में जिक्र किया और दर्द बयां किया।
View this post on Instagram
सुम्बुल तौकीर खान ने बयां किया अपना दर्द
कम उम्र में सुम्बुल ने करियर में कई ऊंचाइयां हासिल की है और आज टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस बन कर उभरी हैं। महज 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। सुम्बुल ने फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम किया था। इसके बाद सीरियल ‘इमली’ में नजर आई सुम्बुल तौकीर खान को इस शो ने खूब सफलता दिलाई। हालांकि इस सफलता के पीछे एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उन्हें डार्क स्किन को लेकर भी ताने मिले। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान करियर के शुरुआत में मिले तानों के बारे में बताया कर अपना दर्द जाहिर किया।
और पढ़े: ‘BB 16’ Contestant Sumbul Touqeer Khan Rocks All Forms Of Ethnic Wear
View this post on Instagram
शो ‘बिग बॉस 16’ के घर के अंदर सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक बनकर उभरीं टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने बताया कि, शुरुआती दौर उनके लिए काफी कठिनाइयों भरा रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। जब वे ऑडिशन के लिए जाती थीं तभी मेकर्स को सिर्फ फेयर स्किन वाले एक्टर्स ही चाहिए थे, जो उसे बहुत ही अपमानजनक बात लगती थी। एक्ट्रेस को लगता है कि, उनके लिए रंग मायने नहीं रखता है। सुम्बुल तौकीर आगे बताती हैं कि, उन्हें लगता था कि अगर आप सांवली हैं तो आप लीड हीरोइन नहीं बन सकतीं हैं। अगर देखा जाए तो पहले सभी एक्ट्रेस गोरी ही होती थी।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस कहती है कि, वो किसी के खिलाफ कुछ नहीं कह रही, लेकिन वो ऐसा मानने लगी थी। बिग बॉस कंटेस्टेंट सुम्बुल का यह स्टीरियोटाइप तब टूटा जब उन्हें ‘इमली’ सीरियल मिली। जब एक्ट्रेस को इमली का ऑफर मिला तो उनके लिए चीजे तुंरत बदल गई, लोग फोन करते थे और कहते थे ‘अरे कैसी लड़की को कास्ट कर लिया है, काली है’। ये सुनने के बाद एक्ट्रेस को बहुत बुरा लगा था और वो रोई भी थी। आगे एक्ट्रेस कहती हैं, प्रीमियर के बाद चीजें बदलने लगीं, शो की टीआरपी बढ़ गई। लोग भूल गए कि वो कैसी दिखती हैं। लोगों ने बस उनके काम पर ध्यान दिया। ‘इमली’ एक्ट्रेस ने आगे कहती है कि, लोगों ने बाद में उनके काम पर ध्यान दिया, जो उन्हें नापसंद करते थे वो भी उनकी तारीफ करने लगे।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने ये भी बताया कि जब उन्हें शो ‘इमली’ का ऑफर आया था तो उन्होंने पहले इसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स के कहने पर उन्होंने ऑडिशन क्लिप शेयर किया था। सुम्बुल तौकीर ने बताया कि ‘इमली’ के लिए उन्होंने जो ऑडिशन क्लिप भेजा था वो सबसे बुरा ऑडिशन था। दो हफ्ते तक कोई जवाब नहीं आया था और फिर उन्हें मेकर्स की ओर से शूट के लिए भुलाया गया था। इस बात पर ‘इमली’ एक्ट्रेस को यकीन नहीं हुआ था। सांवले रंग की वजह से एक्ट्रेस के हाथ से कई प्रोजेक्ट जा भी चुके थे। हालांकि मेकर्स ने ‘इमली’ शो के लिए सुम्बुल तौकीर खान को चुना और एक्ट्रेस के काम को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Sumbul Touqeer’s Most Stylish Looks From Bigg Boss 16
गौरतलब है कि डार्क स्किन यानी सावंले रंग को लेकर कई लड़कों या लड़कियों को अच्छे प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पाते हैं, कभी मॉडलिंग में तो कभी बड़े पर्दे पर एक्टिंग के लिए। हालांकि ‘इमली’ के मेकर्स ने सुम्बुल तौकीर पर भरोसा किया और सांवले रंग वाली सोच को साइड रखकर एक्ट्रेस को कास्ट किया। शो आज के समय में हिट है।
First Published: March 20, 2023 11:33 AM