श्रद्धा कपूर ने किया पापा शक्ति कपूर के साथ ठुमका डांस, टाइगर श्रॉफ ने कहा ‘लेजेंड’!

मारो ठुमका!

श्रद्धा कपूर ने किया पापा शक्ति कपूर के साथ ठुमका डांस, टाइगर श्रॉफ ने कहा ‘लेजेंड’!

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली नयी फिल्म ‘तू झूटी मैं मक्कार’ को लेकर इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। काफी समय बाद श्रद्धा ने इस फिल्म से बड़े परदे पर वापसी की है। होनहार एक्टर रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर
इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएगी। ‘तू झूटी मैं मक्कार’ के गानों ने भी लोगों में खलबली मचा दी है। इस फिल्म के ‘तेरे प्यार में’ गाने ने लोगों पर जादू चलाया था। वही अब इस फिल्म का तीसरा गाना ‘शो मी द ठुमका’ रिलीज हुआ है और लोग इस गाने को बेहद एंजॉय कर रहे है। श्रद्धा कपूर भी अपनी फिल्म के इस नए गाने पर पापा शक्ति कपूर के संग ठुमका लगाती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की सबसे बबली एक्ट्रेस कहा जाता है। ‘आशिकी 2’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ‘एक विलन’, ‘बाघी’, ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी बॉलीवुड की कई हिट फिल्मे दी है। लेकिन काफी समय से श्रद्धा कपूर बड़े परदे से गायब हो गयी थी। लेकिन अब ‘तू झूटी मैं मक्कार’ फिल्म से श्रद्धा फिरसे एक बार लोगों के दिलों पर वार करने लौट रही है। वही श्रद्धा कपूर अभी रणबीर कपूर के साथ जल्द ही ‘तू झूटी मैं मक्कार’ में दिखाई देने वाली है।

और पढ़े: TJMM Song ‘Show Me The Thumka’ Ft. Shraddha, Ranbir Is High On Thumkas And Energy. Forget The Lyrics!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

अपनी आने वाली फिल्म के गाने ‘शो मी द ठुमका’ से श्रद्धा कपूर को बेहद प्यार हो गया है। श्रद्धा कपूर ने कुछ समय पहले ही अपने पिता और एक्टर शक्ति कपूर के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर अपने ‘शो मी द ठुमका’ गाने पर पापा शक्ति कपूर के साथ बड़े मजे से ठुमके लगाती नजर आ रही है। शक्ति कपूर भी अपनी बेटी के साथ ठुमके मार मार कर डांस कर रहे है। पीछे टीवी पर ‘शो मी द ठुमका’ गाना चल रहा है। और श्रद्धा और पापा शक्ति बड़े जोश में इस गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

गाने पर डांस करते हुए श्रद्धा अपने पापा को बापू कहकर पुकार रही है और उनसे ठुमके लगाने को कह रही है। तभी शक्ति कपूर अपने बेटी को समझाते है की ठुमका लगाया नहीं जाता, ठुमका मारा जाता है। इसी बात पर श्रद्धा और पापा शक्ति कपूर ‘मारो ठुमका’ कहकर लोगों को डांस करने के लिए रिझा रहे है। बाप-बेटी के इस प्यारे वीडियो पर श्रद्धा के ‘बाघी’ को-स्टार टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। टाइगर ने शक्ति कपूर को ‘लीजेंड’ कह कर बुलाया है। टाइगर के साथ ही नील नितिन मुकेश, रकुल प्रीत सिंह, कृष्णा श्रॉफ ने भी इस वीडियो को प्यार दिया है। इसके साथ ही श्रद्धा के फैन्स ने भी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसाया है। कई लोग इस जोड़ी के डांस को क्यूट बोल रहे है।

और पढ़े: ‘TJMM’ Song ‘Pyaar Hota Kayi Baar Hai’: Ranbir Kapoor Dances His Way Into Our Hearts!

श्रद्धा कपूर के काम के बारे में कहे तो लव रंजन की अगली फिल्म ‘तू झूटी मैं मक्कार’ 8 मार्च को थिएटर में रिलीज होने वाली है। श्रद्धा और रणबीर कपूर की इस कमाल की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे है। जाहिर है इन दो होनहार एक्टर्स के लिए फैन्स थिएटर में लाइन तो लगा ही देंगे।

TJMM Trailer Is Reminding Twitter Of Best Sunset Scenes In Ranbir Kapoor’s Films

First Published: February 22, 2023 2:09 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!