‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन, अस्पताल से की तस्वीर शेयर!

टेलीविजन की लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की हेल्थ के बारे में हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। शिवांगी जोशी किडनी के इंफेक्शन से जूझ रही है और उसकी तबियत ठीक नहीं है। इस बारे में अपने फैन्स को खबर देते हुए खुद शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और अपने किडनी इंफेक्शन के बारे में बताया। शिवांगी को किडनी इंफेक्शन हो गया है और वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर शेयर की है और एक लंबा मैसेज भी लिखा है।

शिवांगी जोशी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से घरो-घरों में अपनी पहचान बना ली है। सबको हँसाने वाली, प्यार बांटने वाली शिवांगी को इस वक़्त लोगों के दुवाओं की जरुरत है। कुछ समय से शिवांगी हेल्थ की समस्या से जूझ रही है। वह अस्पताल में है और उसपर किडनी इंफेक्शन की ट्रीटमेंट शुरू है। इस बात की खबर अपने फैन्स को खुद शिवांगी ने दी है। खबर देते हुए शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और अपने किडनी इंफेक्शन के बारे में खुलासा किया है। तस्वीर में वह कैमरे की तरफ थम्स अप करती नजर आ रही हैं।

और पढ़े: ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ Star Mohena Kumari Singh Announces Pregnancy On Instagram. She Is Glowing!

अपने इंस्टाग्राम पर खुद के स्वास्थ्य के बारे में लिखते हुए शिवांगी ने कहा है की, कुछ दिनों से वह किडनी इंफेक्शन की समस्या से ग्रस्त है। लेकिन अपने परिवार, दोस्त, डॉक्टर्स, अस्पताल का स्टाफ और भगवान की कृपा से वह अब काफी अच्छा महसूस कर रही है। वह इस समस्या से अब रिकवर हो रही है। इस बारे में बात करते हुए शिवांगी ने अपने फैन्स को खुद का ख्याल रखने की भी सलाह दी। खुद पर आयी इस स्वास्थ्य की परेशानी को लेकर अब शिवांगी काफी सतर्क हो गयी है और लोगों को भी उसने अपने शरीर, दिमाग और मन का ख्याल रखने की अच्छी सलाह दी है। साथ ही उसने लोगों को भरपूर पानी पिने और हाइड्रेटेड रहने के लिए भी कहा है।

शिवांगी के फैन्स ने भी उनको खुद का ख्याल रखने के लिए भर भर कर कमेंट्स किये है।

और पढ़े: Karan Mehra Files Defamation Suit Against Ex-Wife Nisha Rawal’s Friends Rohit Sathia, Munisha Khatwani & Rohit Verma

शिवांगी ने एक तरह से लोगों को खुद का ख्याल रखने के लिए कहा है। खुद अस्पताल में होकर भी शिवांगी अपने फैन्स के बारे में सोच रही है, इस बात पर हमें शिवांगी पर फक्र है। शिवांगी ने लोगों को ढेर सारा प्यार भी भेजा है, साथ ही यह भी कहा है की वह जल्द ही उनके पसंदीदा किरदार के साथ वापिस आएगी। प्यारी प्यारी शिवांगी को जल्द ठीक होने के लिए हम प्रार्थना करेंगे। Get Well Soon शिवांगी!

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.