दुबई में हुए फिल्मफेयर अवार्ड में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज की हाजिरी: शहनाज गिल, रणवीर सिंह छा गए!

बॉलीवुड सेलेब्स ने दुबई में बिखेरा अपना जादू!

दुबई में हुए फिल्मफेयर अवार्ड में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज की हाजिरी: शहनाज गिल, रणवीर सिंह छा गए!

कल रात दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 (एफएफएमई 2022) अवार्ड शो में बॉलिवुड विश्व के की कई शानदार हस्तियों ने हाजिरी लगायी। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इस अवार्ड शो में शामिल हुए थे जहाँ उन्होंने काफी एन्जॉय किया। आप को बता दे की, यह अवार्ड शो दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में था। इस अवार्ड शो में शहनाज गिल और रणवीर सिंह भी शामिल हुए थे, जिन्होंने शो में हमेशा की तरह अपना जलवा बिखेरा। शहनाज गिल इस अवार्ड शो में काफी छायी हुई थी। इस फिल्मफेयर अवार्ड नाइट की सारी तस्वीरें और वीडिओज़ सोशल मिडिया पर धूम मचा रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शहनाज ने किया अवार्ड सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित

दुबई में हुए इस अवार्ड शो में शहनाज गिल भी शामिल हुई थी। उन्होंने काले रंग का एक सुन्दर सा स्ट्रैपलेस गाउन पहना था जिसमे शहनाज बहुत ही सुन्दर दिखाई दे रही थी। जब उन्हें अवार्ड मिला तो शहनाज ने वह स्वर्गीय ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित किया जो उनके काफी करीब थे। इस पल में शहनाज ने सारे ऑडियंस और सेलेब्स को काफी इमोशनल कर दिया। साथ ही शो के दौरान सिंगर गुरु रंधावा के साथ शहनाज ने पंजाबी गाने पर ठुमके भी लगाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare Middle East (@filmfareme)

और पढ़े: Shehnaaz Gill Took Us All By Surprising With A Soulful Singing Video, Got SidNaaz Fans Missing Sidharth Shukla!

रणवीर सिंह हुए इमोशनल

चाहे कोई भी शो हो, रणवीर सिंह अपने अपीरियंस से शो में चार चाँद लगा देते है। वैसे ही कल रात हुए फिल्मफेयर अवार्ड शो में भी रणवीरने बहुत धूम मचाई। रणवीर ने गुलाबी रंग के ब्लेजर सूट में हमेशा की तरह ग्रैंड एंट्री की और अपना जलवा बिखेरा। साथ ही वह अवार्ड लेते वक़्त काफी इमोशनल होते हुये भी नजर आये। रणवीर ने इस अवार्ड शो में स्टेज पर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और अपना अवार्ड भी अपने माता-पिता को समर्पित किया। रणवीर का स्पीच सुनकर कई लोगों की आँखों में आँसू आ गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

और पढ़े: People In Indore Set Up A Clothes Donation Drive For Ranveer Singh After His Nude Photoshoot. Bohot Fursat, Guys?

अवार्ड शो में इन सेलेब्स ने बिखेरा अपना जादू

इस अवार्ड शो में शहनाज गिल और रणवीर सिंह के साथ अन्य कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा। भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, मानुषी छिल्लर, तमन्ना भाटिया, वाणी कपूर, राखी सावंत, उर्वशी रौतेला, नरगिस फाखरी, हेमा मालिनी, भारती सिंह, मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, मनीष पॉल, गोविंदा जैसे कई मशहूर सेलेब्स ने इन अवार्ड शो में अपनी झलक दिखाई। ऐक्टर गोविंदा ने अपने डान्स से लोगो पर फिर से एक बार अपना जादू बिखेरा। गोविंदा का डान्स परफॉर्मंस देख कर रणवीर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुँच कर गोविंदा की चरणों में गिर गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दुबई में हुए इस फिल्मफेयर अवार्ड शो में बॉलीवुड स्टार्स ने काफी इंजॉय किया यह उनकी वाइरल हो रही तस्वीरें देख कर समझ सकते है।

Shehnaaz Gill, Kashmera Shah Support #MeToo Accused And ‘Bigg Boss 16’ Contestant Sajid Khan. Erm, What Is This Behaviour?

First Published: November 21, 2022 3:47 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!

Naila Grrewal Inspired 8 Bridesmaid Looks For Every Shaadi Function From Kolaveri Di To Arabic Kuthu: 5 Hits Set To Shake Hyderabad At Anirudh Ravichander’s Concert From Alaya F To Sara Ali Khan, Bollywood Divas Who Made Shimmer Look Effortless 10 Karan Aujla Songs That Will Instantly Upgrade Your Holi Playlist From Scream 7 To The Devil Wears Prada 2, Epic Hollywood Sequels Releasing In 2026