बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपने क्यूट और शानदार अंदाज से अपने फैन्स का दिल जीत लेती हैं। शहनाज अक्सर अपने क्यूट वीडियो और तस्वीरों को लेकर चर्चा में नजर आती रहती हैं। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शहनाज गिल ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने भाईजान यानी सलमान खान के साथ डेब्यू किया है। इसी बीच शहनाज गिल ने खुलासा किया कि रियलिटी शो के दौरान उन्हें अपने मोटे होने को लेकर कई कमेंट्स सुनने को मिले थे।
बॉडी शमिंग का शिकार हुई थी शहनाज गिल
बिग बॉस के 13वें सीजन से बाहर आने के बाद शहनाज गिल में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। हालांकि नए अवतार में नजर आ रहीं शहनाज को इससे पहले रियलिटी शो के दौरान बॉडी शेम किया गया था। जिसके बारे में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने बताया कि, उन्होंने खुद को बदला और खुद पर काम किया। लोगों ने उन्हें अच्छी सलाह दी जिसे उन्होंने फॉलो किया और सुधार किया। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्होंने अपना वजन कम किया क्योंकि उन्हें बिग बॉस में बॉडी शेम किया गया था। मोटी होने पर उन्हें कई तरह के कमेंट सुनने को मिले थे। शहनाज गिल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपना हेयर स्टाइल इसलिए बदला क्योंकि लोग सोचते थे कि वह केवल सलवार-सूट ही पहन सकती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने लोगों की धारणा बदली है और आगे भी वह ऐसा ही करती रहेंगी
और पढ़े: पकड़ी गई शहनाज गिल, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल करते हुए वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो!
शहनाज गिल ने किया बॉलीवुड डेब्यू
टीवी के चर्चित शो बिग बॉस 13 में शहनाज गिल अपने पंजाबी लुक में खूब नजर आती थीं। एक्ट्रेस सलवार-सूट में ज्यादा नजर आईं। हालांकि शो में लोगों को उनका क्यूट अंदाज काफी पसंद आया। आज भी शहनाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस ने कई बुलंदियों को छू रही है। एक्ट्रेस ने अपने रियलिटी शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को होस्ट कर रही हैं। इस शो में राज कुमार राव, सारा अली खान, कपिल शर्मा और हनी सिंह जैसे कई स्टार्स मेहमान बनकर पहुंचे हैं। इस शो के अलावा अब एक्ट्रेस ने सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, और जगपति बाबू के अलावा कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।
और पढ़े: “‘क्या सिद्धार्थ शुक्ला के गम में कुंवारी रहेंगी शहनाज गिल?”; सलमान खान ने दिया SidNaaz फैंस को मुहतोड़ जवाब!
गौरतलब है कि, शहनाज गिल बेहद क्यूट एक्ट्रेस में से एक हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने अपने बदले-बदले अवतार से सभी को चौंका दिया था। आज के समय में एक्ट्रेस अपने फैशन स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। शहनाज ने अपनी फिट पर्सनैलिटी बनाने के लिए काफी मेहनत की है।