बॉलीवुड जगत की जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। शबाना ने अर्थ, अनोखा बंधन, मासूम, अवतार, मंडी और फकीरा जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी लाइमलाइट में नजर आती रहती हैं। इस बीच एक बार फिर शबाना चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने जोया और फरहान अख्तर के साथ अपने दोस्ताना रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। साथ ही वह जोया और फरहान अख्तर के साथ अपने अच्छे संबंधों का पूरा श्रेय जावेद अख्तर की पहली पत्नी को देती हैं।
शबाना आजमी ने कही दिल की बात
दरअसल, गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। जावेद की पहली पत्नी और उनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। हालांकि साल 1978 में जावेद और हनी एक दूसरे से अलग हो गए। बाद में साल 1984 में, गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वहीं इस बीच शबाना आजमी ने अपने पति जावेद की पहली पत्नी के बच्चों के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने फरहान और जोया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया कि, वह सभी के साथ काफी फ्रेंडली हैं। शबाना आगे कहती हैं कि दोस्ती और भरोसे पर आधारित उनका रिश्ता फरहान और जोया अख्तर से कई बेहतर है। शबाना कहती हैं कि वह फरहान और जोया को अहमियत देती हैं और उन्हें लगता है कि वे उनकी इज्जत करते हैं।
और पढ़े: ‘Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani’ New Posters Give First Look At Jaya Bachchan, Dharmendra, Shabana Azmi
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम लेते हुए शबाना कहती हैं कि, फरहान और जोया के साथ उनके अच्छे रिश्ते का श्रेय उनकी मां हनी को जाता है। वे बड़ी उदार हैं। हनी की तारीफ करते हुए शबाना कहती हैं कि, अगर हनी ने तय कर लिया होता कि उनके बच्चे शबाना के अच्छे दोस्त नहीं रहेंगे तो जोया और फरहान उनके दोस्त नहीं हो सकते थे। शबाना का यह भी कहना है कि उन्हें ईमानदारी से यह स्वीकार करना चाहिए कि वह हनी की ऋणी हैं। शबाना आगे कहती हैं कि फरहान और जोया के साथ ही नहीं बल्कि हनी के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। उनकी आपस में बॉन्डिंग काफी प्यारी है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह हनी ईरानी की बातों में अपनी नाक नहीं घुसाती हैं। अगर उन्हें लगता है कि कोई ऐसी बात है जिसके बारे में वह बात नहीं करना चाहेंगी तो वह उस बारे में बात नहीं करतीं।
बता दें, कुछ समय पहले शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हनी ईरानी, जावेद अख्तर, जोया अख्तर और फरहान अख्तर के साथ अपनी खूबसूरत ग्रुप तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शबाना ने कैप्शन में लिखा हम साथ साथ हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शबाना आजमी के अपने पति जावेद अख्तर की पहली पत्नी के परिवार से काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस बात को फाइनली जाहिर भी कर दिया है।
और पढ़े: Kangana Ranaut Corrects Shabana Azmi On Difference Between Banning ‘The Kerala Story’ And Boycotting ‘Laal Singh Chaddha’
गौरतलब है कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं जो अपनी पहली पत्नी से अलग होकर दूसरी शादी कर चुके हैं। हालांकि कई एक्टर का अपनी पहली पत्नी और वर्तमान पत्नी के साथ कोई खास रिश्ता नजर नहीं अत है, वहीं कुछ का ठीक-ठाक होते हैं। ऐसे में शबाना आजमी द्वारा बताई गई ये बात वाकई बहुत अच्छी है।