संदीप खोसला की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सुहाना खान और नीतू कपूर जैसे ये सेलेब्स, देखें इनसाइड तस्वीरें!

फैशन डिजाइनर संदीप खोसला बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। संदीप खोसला ने बुधवार यानी 10 मई को अपना 60वां बर्थडे मनाया। डिजाइनर संदीप खोसला ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने घर पर एक शानदार पार्टी रखी। संदीप खोसला की बुधवार को हुई बर्थडे पार्टी में नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन, नव्या नवेली नंदा, स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। वहीं अब फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं।

संदीप खोसला के बर्थडे में ये सेलेब्स हुए शामिल

बता दें, फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की बर्थडे पार्टी में स्वरा भास्कर अपने पति फहाद अहमद के साथ पहुंचीं। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर शेयर की हैं। स्वरा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उन्होंने पति फहाद अहमद और संदीप खोसला के साथ सेल्फी शेयर की है। इसके अलावा स्वरा ने संदीप की बर्थडे पार्टी के कुछ वीडियो क्लिप भी शेयर किए हैं जिसमें वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर संदीप के पार्टी में ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नजर आई।

और पढ़े: कार्तिक आर्यन ने अपनी बर्थडे पार्टी में McLaren GT लेकर की ग्रैंड एंट्री, पार्टी में अनन्या पांडे, दिशा पाटनी भी आये नजर!

वहीं, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। नीतू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में संदीप खोसला अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप खोसला रेड कलर की शर्ट पहने दिख रहे हैं साथ ही उन्होंने आंखों पर गोल्डन मास्क लगा रखा है। संदीप के बगल में जया बच्चन नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘सुपर फन इवनिंग’।


संदीप खोसला की बर्थडे पार्टी में एक्टर अनिल कपूर भी पत्नी सुनीता कपूर के साथ पहुंचे। एक्ट्रेस तब्बू के साथ नव्या और उनकी मां श्वेता बच्चन भी इस पार्टी में शामिल हुई। इस ग्रैंड पार्टी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंचीं। इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पार्टी में आई। पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं सुजैन खान प्रिंटेड नियॉन ड्रेस पहने नजर आईं। सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इस बीच संदीप की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सोशल एक्टिविस्ट ओरहान अवात्रामणि भी पहुंचे। इस दौरान ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम से हैंडल सुहाना खान के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बॉडी हगिंग ब्राइट रेड कलर की मिडी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना अपने एक दोस्त ओरहान के साथ मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं। वहीं इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी व्हाइट कलर की ड्रेस और छोटे झुमके पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

और पढ़े: करण जौहर ने होस्ट की बच्चों के लिए बर्थडे पार्टी; करीना कपूर, गौरी खान, श्लोका अंबानी और दिखे कई सेलेब्स!

गौरतलब है कि, अबू जानी और संदीप खोसला ने सालों से दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा, जया बच्चन, ट्विंकल खन्ना, अमृता सिंह और जान्हवी कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। वहीं संदीप खोसला की बर्थडे पार्टी में ये सेलेब्स खूब मस्ती करते नजर आए।

Image Courtesy: Instagram Fan Page