Salman और Shah Rukh Khan का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, Anil Kapoor की पत्नी के लिए गाया था बेसुरा गाना!

salman-khan-shah-rukh-khan-singing-film-karan-arjun-song-together-see-throwback-video

बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से जाने जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) खान के फैन्स सिर्फ देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैले हुए है। साल 1995 में आई फिल्म करन अर्जुन (Karan Arjun) में इन दोनों सुपरस्टार्स को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। वही बीच के कुछ सालों में उनके अनबन की चर्चाएं भी काफी बनी हुई थी। लेकिन इस दौरान दोंनो का एक बेहद प्यारा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते दिखाई दे रहा है। आपको यकीन नहीं होगा, इस वीडियो में दोनों सलमान और शाहरुख खान एक पार्टी में अपने ही फिल्म का गाना गाते दिखाई दे रहे है। चलिए इस वीडियो के बारे में थोड़ी और जानकारी लेते है।

सोशल मीडिया पर हल ही में एक पुराना थ्रोबैक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 1995 में आई सुपरहिट फिल्म करन अर्जुन की हिट जोड़ी सलमान खान और शाहरुख खान दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में दोनों खान अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) के हाथों को पकडे उनके लिए फिल्म करन अर्जुन का गाना गाते हुए नजर आ रहे है।

और पढ़े: Ridhi Dogra Recalls Fangirling Over Shah Rukh Khan, Calls Salman Khan “Bombay Boy”

सलमान खान और शाहरुख खान का आवाज बेहद ख़राब सुनाई दे रहा है, लेकिन फिर भी वह दोनों सुनीता कपूर के लिए ये गाना गए रहे है। बॉलीवुड की एक आलीशान पार्टी में लिए गए इस वीडियो में अनिल कपूर (Anil Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) भी दोनों खान को देखकर हंसते हुए और पार्टी का मजा लूटते नजर आ रहे है।

वही इस वीडियो में शाहरुख खान और सलमान खान ने अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का हाथ पकडे उसके लिए करन अर्जुन का सुपरहिट गाना ‘ये बंधन तो (Yeh Bandhan Toh)‘ गाया। दोनों को बेसुरा गाते हुए सुनीता कपूर भी खुद की हंसी रोक नहीं पाई, ना पीछे खड़े अनिल कपूर और रणवीर सिंह! वही अंत में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आके अपनी मां को इन बेसुरे गायकों से बचाती है। पीछे से लोग ‘करन अर्जुन चुप हो जाओ’ कहते हुए चिल्लाते सुनाई देते है। फिल्म के इस सुपरहिट गाने उदित नारायण, कुमार सानु और अलका याग्निक इन दिग्गज सिंगर्स ने गाया था। को इस वीडियो को देख इतना हंसने आता है की, आपकी भी हंसी छूट जाएगी। लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देख कर उनके फैन्स को ये थ्रोबैक वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

और पढ़े: Former R&AW Agent Slams SRK, Deepika Padukone’s Pathaan, Questions Romance Between RAW And ISI Agent

इस साल के शुरुआत में आई शाहरुख खान की पठान (Pathaan) में सलमान खान ने कैमियो किया था। वही अब खबरे है की, सलमान और शाहरुख के इस जोड़ी के लिए Tiger vs Pathaan नाम की फिल्म भी फैन्स के लिए जल्द ही आने वाली है। खैर तब तक इस प्यारे मजेदार वीडियो को देख कर अपना मन भर ले!

Image Courtesy: Viral Bhayani 

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.