‘नागिन 3’ फेम साक्षी प्रधान ने की हॉलीवुड में एंट्री; कहा, “किसी फेयरी टेल से कम नहीं!”
जल्द दिखेगी हॉलीवुड फिल्म में!

एकता कपूर के मशहूर सीरियल नागिन 3 में नजर आ चुकीं साक्षी प्रधान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस अब तक अपने करियर में रियलिटी शो से लेकर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, एकता कपूर के शो नागिन 3 में नजर आई एक्ट्रेस साक्षी प्रधान जल्द ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। जी हां, टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद साक्षी अब हॉलीवुड में भी अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि साक्षी प्रधान अपनी फिल्म MR-9 से हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने वाली हैं।
View this post on Instagram
हिंदी भाषी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने टीवी और बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम मचाई है। ऐसे में अब नागिन 3 एक्ट्रेस साक्षी प्रधान भी हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साक्षी प्रधान उपन्यासकार काज़ी अनवर हुसैन द्वारा लिखे गए फेमस मसूद राणा नोवेल्स पर आधारित फिल्म MR-9 के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक साक्षी की इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका और बांग्लादेश में हुई है। इस फिल्म में साक्षी तिरुपुरा लिबरेशन फ्रंट की एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में साक्षी प्रधान के साथ हॉलीवुड स्टार माइकल जय व्हाइट और फ्रैंक ग्रिलो स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
और पढ़े: Farhan Akhtar Is All Set To Make His Hollywood Debut With ‘Ms. Marvel’
View this post on Instagram
वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी प्रधान ने भी अपने हॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात करते हुए अपने मन की बात शेयर की है। साक्षी ने बताया कि उनका हॉलीवुड स्टारडम का ये सफर किसी फेयरी टेल से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि, सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी को एक अमेरिकी बांग्लादेशी निर्देशक ने नोटिस किया और उन्होंने इस रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए उन्हें संपर्क किया। एक्ट्रेस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर मोनिका ने उन्हें लीड रोल ऑफर करने से पहले छह महीने तक इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का काम देख रही थीं।
अपनी हॉलीवुड फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए साक्षी प्रधान ने कहा कि, ये ऑफर इतना अच्छा था कि उन्हें शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ। हालाँकि, वह सफल हुई और केवल 15 दिनों में खुद को एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी से हॉलीवुड की लीडिंग लेडी में बदल लिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उन्हें अब भी कभी-कभी यकीन नहीं होता और यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। बता दें, फिल्म MR-9 के ट्रेलर का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में किया जाएगा।
और पढ़े: Alia Bhatt Talks About Her Hollywood Debut, Says She She Didn’t Pick Heart Of Stone “For Heck Of It”
View this post on Instagram
गौरतलब है कि, साक्षी प्रधान रियलिटी शो एमटीवी के स्प्लिट्सविला 2, बिग बॉस 4 और टीवी सीरियल नागिन 3 में नजर आ चुकी हैं। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी अब हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में साक्षी को हमारी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
First Published: May 12, 2023 2:21 PMPriyanka, Nick And The Jonas Family Colour Coordinated For Hollywood Walk Of Fame Event