RRKPK Song Tum Kya Mile: Arijit Singh की मधुर आवाज और Alia, Ranveer के रोमांस पर लोग हुए फिदा!

फिरसे बॉलीवुड रोमांस जगा दिया!

RRKPK Song Tum Kya Mile: Arijit Singh की मधुर आवाज और Alia, Ranveer के रोमांस पर लोग हुए फिदा!

बॉलीवुड और करण जौहर (Karan Johar) की रोमांटिक फिल्में एक बेमिसाल जोड़ है जिसके लिए लोग हमेशा राह तकते रहते है। करण ने आजतक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनाई है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। लोगों के दिलों में प्यार के बीज बोने के लिए करण जौहर का बहुत बड़ा हाथ है। अब पुरे 7 सालों बाद करण जौहर फिरसे एक बार लोगों पे बॉलीवुड के प्यार का जादू बिखेरने बिलकुल तैयार है। करण की जल्द ही रिलीज होने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani, जिसमे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रोमांस करते दिखाई दे रहे है,अब रिलीज होने की कागार पर है। वही कुछ समय पहले ही इस फिल्म का रोमांटिक ट्रैक रिलीज कर दिया गया, जिसने आते ही लोगों के दिलों पर प्यार का एहसास जगाना शुरू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

करण जौहर की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का रोमांटिक गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। आपको बता दे की, RRKPK के इस रोमांटिक ट्रैक की लोग काफी दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। वही आज जैसे ही ये गाना आया, लोगों की प्रतीक्षा खत्म हो गई। कहते है ना की, ‘सब्र का फल मीठा होता है।’ ठीक उसी तरह कुछ समय पहले रिलीज हुए RRKPK के रोमांटिक ट्रैक तुम क्या मिले (Tum Kya Mile) ने लोगों पर अपना जादू बिखेर दिया और उनकी सब्र का मीठा सा फल दिया।

और पढ़े: Tum Kya Mile: We’re In Love With Arijit Singh’s Vocals, And A Mesmerising Ranveer And Alia In Rocky Aur Rani Song

इस रोमांटिक गाने में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बर्फीली वादियों में Kjo स्टाइल रोमांस करते दिखाई दे रहे है। प्रीतम (Pritam) के इस क्लासी गाने को सबके चाहिए सिंगर्स अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपनी सुरीली आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वही आलिया और रणवीर के रोमांस से इस गाने का वजन बढ़ता जा रहा है। कई लोगों ने इस सॉन्ग के आते ही इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। हालांकि सभी प्रतिक्रियाएं पॉजिटिव ही नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

RRKPK का रोमांटिक ट्रैक तुम क्या मिले (Tum Kya Mile) जब से रिलीज हुआ है, Twitter पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। नेटिजेन्स इस गाने से बेहद खुश है और भर भर कर प्यार लुटा रहे है। एकट्विटर यूजर ने ट्विट करते हुए लिखा है की, “यही वह बॉलीवुड है जिससे हमें प्यार है। क्या शानदार गाना है, इसके बाद मैं ये फिल्म थिएटर में देखने के लिए बेताब हूं। आलिया भट्ट इसमें बेहतरीन दिख रही है।”

वही एक ट्विटर यूजर ने कहा, “हम ऑफिस में काम करते हुए ये शानदार गाना सुन रहे है।”

कई ट्विटर यूजर्स ने अरिजीत सिंह की सुमधुर आवाज की भी तारीफ की है। एक ने कहा है की, “बेहतरीन सुर और आवाज है, इस आवाज का जादू प्रभावशाली है।”

एक ने कहा, “श्रेया घोषाल की आवाज नाजुक हवाओं की तरह गूंजती है।”

https://twitter.com/surkhrooh_/status/1673961572484497408?s=20

एक ट्विटर यूजर ने कहा की, “Rocky ने पहले ही मेरा दिल जीत किया है।”

“बॉलीवुड में फिरसे रोमांस वापिस आ गया है”, ऐसा कहते हुए एक ट्विटर यूजर ने अपना रिएक्शन दिया है।

और पढ़े: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Twitter Reaction: Alia Bhatt Looks Stunning, Yay For New Arijit Singh Song!

https://twitter.com/junglibilli_x/status/1673955744654442498?s=20

करण जौहर निर्देशित और आलिया भट्ट, रणवीर सिंह अभिनीत Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani फिल्म के गाने तुम क्या मिले ने रिलीज होते ही लोगों को पुराने रोमांटिक बॉलीवुड गानों की यादें ताजा कर दी है। लोग अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हो रहे है। 28 जुलाई को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होंगी। अब देखना ये है की आलिया और रणवीर की जोड़ी की ये फिल्म लोगों को कितना पसंद आती है।

Karan Johar Spills Deets About Rocky Aur Rani Song Tum Kya Mile: “Alia Bhatt Shot It Soon After…”

First Published: June 28, 2023 2:07 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!