Roadies 19: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे प्रिंस नरूला, कहा ‘वापिस आने के लिए हिम्मत चाहिए!’

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पर्दे से दूर रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अभी तीन सालों बाद धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गयी है। हाल ही में उसने तीन सालों बाद अपना पहला प्रोजेक्ट साइन किया है। इस बारे में रिया ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी है। एक्ट्रेस जल्द ही MTV Roadies के सीजन 19 में दिखाई देगी। जिसमे वह तीन जजेस में से एक है। रिया ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालते ही कई लोगों ने उसपर नकारात्मक टिपण्णियां देना शुरू कर दिया। लोगों ने उसकी आलोचना की। लेकिन वही Roadies के दूसरे जज बनने वाले प्रिंस नरूला ने रिया का समर्थन किया है। चलिए जानते है उसने क्या कहा है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत की आत्महत्या में आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को उस समय जेल भी जाना पड़ा था। जिस वजह से लोगों के मन में एक्ट्रेस के लिए काफी गुस्सा भरा है। लेकिन इस मामले में मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट किया है। आपको बता दे की MTV Roadies के सीजन 19 में रिया चक्रवर्ती के साथ प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी भी दिखाई देने वाले है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर MTV Roadies के जरिए पर्दे पर वापसी करने के बारे में लोगों को जानकारी दी। जैसे ही यह वीडियो उसने पोस्ट किया, उसे लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। वही प्रिंस नरूला ने लोगों के टिपण्णियों पर रिया का समर्थन जताया।

और पढ़े: SSR’s Sister Priyanka Singh Claims Her Tweet Indirectly Calling Rhea Chakraborty A “Prostitute” Wasn’t For Her

प्रिंस नरूला ने इस बारे में कहा की, इस मामले में हर कोई अपने अपने तरीके से सोचता है। लेकिन मंच पर वापिस आने के लिए और लोगों का सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए। हमारे दर्शक काफी समझदार है और जिन्हे चाहिए उन्हें वह सपोर्ट कर सकते है। प्रिंस ने आगे कहा है की, अगर दर्शक उससे ज्यादा रिया को इस शो में पसंद करेंगे, तो वह उसके लिए ये शो देखेंगे। अगर इस मामले में दर्शक प्रिंस को पसंद नहीं करेंगे तो उसका इस शो में होना भी उनके लिए कुछ मायने नहीं रखेगा। प्रिंस को ऐसे भी लगता है की, रिया इस शो के लिए जी-जान से मेहनत करे। Roadies युवाओं के लिए एक शानदार प्लैटफॉर्म है और रिया इस प्लैटफॉर्म से अपना कोई संदेश देना चाहती है, तो उसे जरूर देना चाहिए।

और पढ़े: रिया चक्रवर्ती ने 3 सालों बाद सेट पर की वापसी, कहा “मुश्किलों भरा था समय!”

प्रिंस नरूला को लगता है की, सभी को दूसरा मौका मिलना चाहिए। खैर, MTV Roadies सीजन 19 में जल्द ही रिया चक्रवर्ती के साथ ही प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी नजर आने वाले है। इस शो के प्रमोशन का वीडियो पोस्ट करते हुए रिया ने तीन सालों बाद फिरसे मंच पर आने से मिली खुशी जाहिर की थी। वैसे दूसरे मौके बारे में आपकी क्या राय है?

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.