Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो में एंट्री करेंगी Rekha, अपने अंदाज में नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस!

रेखा की होगी दस्तक!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin शो में एंट्री करेंगी Rekha, अपने अंदाज में नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस!

Rekha in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Show: सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। इस शो की खूबसूरत कहानी पुरानी से लेकर नई पीढ़ी तक लोगों को जोड़े रखने का काम करती है। इस शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में इस शो के मेकर्स ने अपने दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज का इंतजाम किया है। नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में में एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) नजर आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

रेखा शो में आएंगी नजर

जी हां, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा (Rekha) इस शो के जरिए एक नए ट्विस्ट के साथ टीवी स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Show) से शुरुआत से ही जुड़ी हुई हैं। शो की शुरुआत में वह मुख्य किरदारों नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का परिचय कराती नजर आईं थीं। वहीं अब खबर आ रही है कि इस शो में काफी दिलचस्प और टर्न आने वाले हैं। रेखा शो में आने वाले नए कलाकारों का परिचय देंगी। साथ ही, शो को दो सेगमेंट में निर्धारित किया गया है, जहां एक्ट्रेस आगे की कहानी सुनाती नजर आएंगी। 18 जून 2023 को रेखा इस पॉपुलर शो का प्रोमो मुंबई में शूट करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

और पढ़े: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की Ayesha Singh जैसे लंबे बाल पाने के लिए काम आएंगे ये तरीके!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

कहानी में आएगा ट्विस्ट

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो सीरियल गुम है किसी के प्यार में को राजेश राम सिंह, पिया वाजपेयी,  प्रदीप कुमार और शिका परवीन ने प्रोड्यूस किया है। इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा के अलावा किशोरी शहाणे, स्नेहा भावसार, भारती पाटिल, शैलेश दातार जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब इस कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इस शो की मेन लीड रहीं ऐश्वर्या भट्ट पहले ही इस शो को अलविदा कह चुकी हैं। वहीं अब देखना होगा कि नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा समेत अन्य स्टार्स शो में आगे बढ़ेंगे या यहीं से ये सितारे भी शो को अलविदा कहेंगे। बता दें, ऐश्वर्या भट्ट फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी हिस्सा हैं और इन दिनों वो इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस शो की बहू खतरनाक स्टंट करती जल्द ही टीवी स्क्रीन में नजर आएगी।

और पढ़े: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की ऐश्वर्या शर्मा असल जिंदगी में पति नील भट्ट के साथ शेयर करती है ऐसा रिश्ता!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

गौरतलब है कि, अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज की मलिका रेखा को इस शो (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Show) में देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं अब रेखा (Rekha) जल्द ही टीवी स्क्रीन पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराती नजर आएंगी, जिसके लिए शो गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स भी तैयारियों में लगे हुए हैं।

 Image Courtesy: Hotstar

Exclusive: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’s Aishwarya Sharma On Her Workplace Romance With Husband Neil Bhatt

First Published: June 15, 2023 11:02 AM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!