ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मी दुनिया की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनने तक का प्रियंका का सफर कमाल का रहा है। इसी बीच प्रियंका के बॉलीवुड से ब्रेक लेकर हॉलीवुड का रुख करने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल हाल में प्रियंका द्वारा दिया गया उनका लेटेस्ट बयान काफी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। जिसकी वजह से प्रियंका को काम नहीं मिला और उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया। वहीं अब प्रियंका के इस बयान पर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का बयान समाने आया है।
क्या कहा राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा के खुलासे के बारे में?
दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि आखिर किस वजह से उन्होंने अमेरिका में काम तलाशना शुरू किया। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो फिल्म सात खून माफ़ की शूटिंग कर रही थीं, तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और US में करियर बनाने का प्रस्ताव दिया था। आगे बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने बताया कि, वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं। लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्होंने ब्रेक लिया। अब प्रियंका के इस बयान पर टीवी जगत की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत का बयान सामने आया है।
और पढ़े: राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा की दुश्मनी हुई खत्म, गले लगा कर मांगी माफी!
राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया से प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, प्रियंका इतना लेट क्यों बोल रही हैं। पहले जब फिल्में कर रही थीं, तब क्यों नहीं बोली? राखी ये भी कहती है कि, वो किसी का साथ न देकर एक न्यूट्रल बात कह रही हैं। वो प्रियंका को पसंद करती है ओर उनकी मां राखी की दोस्त है। आगे राखी सावंत कहती हैं कि, प्रियंका ने इतनी सारी फिल्में कीं, उन्हें इतने अवॉर्ड मिले। तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं बोला? आज वो US जाकर बस गई हैं और ये सब क्यों बोल रही हैं?
इस फिल्म में आएंगी प्रियंका चोपड़ा नजर
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उन्होंने बाजीराव मस्तानी, सात खून माफ, मुझसे शादी करोगी, कमीने और बर्फी जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस द व्हाइट टाइगर, रोमांटिक, बेवॉच और द मैट्रिक्स रिसुरेक्शन्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। बॉलीवुड में वो फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा; कहा, फिल्मों में उनकी सावली त्वचा को किया था गोरा!
गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम हिट एक्टर्स के साथ काम किया साथ ही काफी शोहरत भी कमाई है। वहीं अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा रही हैं।