भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का सरेआम हुआ अपमान, समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह!
प्रियंका सिंह के सपोर्ट मे आई अक्षरा सिंह!

भोजपुरी इंडस्ट्री मे खेसारी लाल, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मालिनी अवस्थी और शिल्पी राज जैसे कई एक से बढ़कर एक सिंगर हैं। भोजपुरी सिंगर द्वारा गाए गाने यूट्यूब से लेकर दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। लॉलीपॉप लागेलू, नथुनिया, राजा जी और लवंडिया लंदन से लाएंगे जैसे तमाम हिट गाने आज भी लोगों मे जुबां पर सुनाई देते हैं। भोजपुरी भाषा के गानें लोगों के बीच इस दौरान काफी पॉपुलर हो रहे हैं। हालांकि इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें भोजपुरी सिंगर को सरेआम बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। जिसका वीडियो भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने हाल ही मे अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ नथुनिया गाना गा चुकीं भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के हाथ से एक महिला सरेआम माइक छीन लेती है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका सिंह गोपालगंज मे आयोजित हुए दो दिवसीय थावे महोत्सव मे गई हुई थीं। इस महोत्सव मे प्रियंका लाइव शो करती हैं। वीडियो मे देखा जा सकता है कि लाइव शो के दौरान प्रियंका के हाथ से एक महिला माइक छीन लेती है, वो बार-बार ऐसा नहीं करने की गुजारिश भी करती है। उनके हाथ से माइक छीनने के बाद वह भड़क जाती हैं और भरे हुए गले से खरी खोटी सुनाती नजर आती हैं। बता दें, प्रियंका सिंह के साथ हुए इस बर्ताव पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नाराजगी जताई है।
और पढ़े: बदसलूकी और नहीं सही जाएगी, भोजपुरी एक्ट्रैस अक्षरा सिंह लाइव परफॉर्मेंस के दौरान भड़की!
एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते है
अभद्रता की पराकाष्ठा…..
कहने को सभ्य समाज की महफील पर अभद्रता की पराकाष्ठा , देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग भुल गए की मंच की मरयादा और एक… pic.twitter.com/K17z2Ftmsn— AKSHARA SINGH (@AKSHARASINGH1) April 16, 2023
अक्षरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है। सौभाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देता है। आगे एक्ट्रेस लिखती हैं कि, ये तो अभद्रता की पराकाष्ठा है। नाराजगी जाहिर करते हुए अक्षरा आगे लिखती हैं कि, देखिए ये लोग कैसे अपने ही प्रभाव का तमाशा दिखा रहे हैं, ये लोग मंच की मर्यादा भूल गए हैं। आगे एक्ट्रेस लिखती है कि, जब भी किसी कलाकार की बात आएगी तो वो ऐसे पढे लिखे जाहीलो का खुलकर विरोध करेंगी। इतना ही नहीं मंच पर प्रियंका के हाथ से माइक छीनने वाली महिला पर भी अक्षरा भड़क जाती हैं और लिखती हैं कि मंच पर माइक छीनने वाली यह महिला शायद यह भी भूल गई है कि महिला होने के नाते वह महिला का अपमान कर रही है, धिक्कार है।
इस वीडियो मे गुस्से मे सिंगर प्रियंका सिंह कहती नजर आ रही हैं कि, “आप मेरे साथ अच्छा नहीं कर रही हैं। कोई कलाकार गा रहा हो आप बीच मे उसे बार-बार रोकते हैं ये बिलकुल भी ठीक नहीं है।” आगे सिंगर कहती हैं कि, वो गाने के लिए मर नहीं रही हैं, उनके पास गाने के लिए कई प्लेटफॉर्म हैं। यह उनके 10 साल के करियर का सबसे खराब अनुभव रहा है। गुस्से मे सिंगर आगे कहती हैं कि, 10 साल बाद यहां इस मंच मे एक कलाकार को इस तरह से सम्मान दिया गया ये बहुत गलत है। इसका न्याय थावे वाली माता करेंगी। अक्षरा सिंह द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
और पढ़े: अक्षरा सिंह से लेकर नम्रता मल्ला रहीं इस हफ्ते सुर्खियों में, एक्ट्रेसेस की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल!
गौरतलब है कि, हमारे देश मे हर कलाकार का खूब सम्मान होता है, लेकिन कुछ लोगों की वजह से इन कलाकारों का दिल टूट जाता है। हालांकि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अक्सर गलत बातों का विरोध करते देखा गया है, इस दौरान एक्ट्रेस का ये ट्वीट वाकई काबिले तारीफ है।
First Published: April 18, 2023 7:27 PM