प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार अंदाज में फैन्स को किया होली विश, पति निक जोनस संग शेयर की तस्वीर!

एक्सप्रेशंस तो देखो!

प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार अंदाज में फैन्स को किया होली विश, पति निक जोनस संग शेयर की तस्वीर!

होली में रंगों का खुमार आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के बीच की खूब देखने को मिलता है। ये सेलेब्स लाल, पिले, नीले और गुलाबी जैसे तमाम रंगों में रंगे नजर आते हैं। रंगों से सराबोर ये सेलेब्स हर साल होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही होली के मौके पर भारत न आ पाती हों, लेकिन वह न्यूयॉर्क में भी जमकर होली खेलती हैं। वहीं, इस साल एक्ट्रेस ने अपनी और अपने पति निक जोनस के साथ होली की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों रंगों में सने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मनाई होली

इस साल होली के मौके पर करीना कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला और अनन्या पांडे जैसे कई बी-टाउन सेलेब्स ने खूब मौज-मस्ती की और अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किए। वहीं न्यूयॉर्क में रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हर साल की तरह इस साल भी अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी और पति निक के साथ होली की एक शानदार तस्वीर शेयर की।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिछले साल की अपनी और निक की होली की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका का चेहरा देखने लायक नजर आ रहा है। वहीं, निक जोनस प्रियंका को रंग लगाने के लिए उनके पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में निक और प्रियंका दोनों पूरी तरह से रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। दोनों के आउटफिट की बात करें तो प्रियंका कैजुअल टी और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं, वहीं निक ने फ्लोरल प्रिंट वाली शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं।

और पढ़े: Priyanka Chopra And Nick Jonas At Paris Fashion Week Have Us Drooling Over Their Hotness!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्ट्रेस ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ‘सभी को होली की शुभकामनाएं! जैसा कि आप बता सकते हैं कि हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं’। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की ये तस्वीर कमाल की है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग डार्क और थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में ‘सिटाडेल’ का ऑफिशल ट्रेलर लांच किया गया था, जिसमें प्रियंका का एक्शन अवतार बेहद शानदार है। इस ग्लोबल सीरीज के पहले सीजन में 6 एपिसोड हैं, जिनमें से 2 एपिसोड को आप 28 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं एक एपिसोड का 26 मई को ऑनएयर होना है। यह सीरीज ‘सिटाडेल’ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, और कन्नड़ भाषाओं में होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसे प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने काफी पसंद किया है।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने फिरसे दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीरें!

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा भले ही अपने पति निक जोनस के संग न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हों, लेकर अपनी भारतीय परंपरा को नहीं भूलती हैं। प्रियंका को अपने देश भारत से काफी लगाव है, तभी हर भारतीय त्योहार, चाहे वह दिवाली हो या होली, प्रियंका खूब धूमधाम से मनाती है।

शादी के बाद पहली बार रंगों में रंगे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेयर की अडॉरबल तस्वीर!

 

First Published: March 09, 2023 1:50 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!