प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की ‘बेडटाइम’ स्टोरी; तस्वीर देख फैन्स का पिघला दिल!

इंटरनैशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस हमेशा किसी ना किसी बात से चर्चाओं में बनी रहती है। अमेरिकन सिंगर एक्टर निक जोनस से शादी कर प्रियंका चोपड़ा LA में सेटल हो गयी है। प्रियंका और निक दोनों भी अपनी बेटी मालती मैरी की परवरिश में लगे हुए है। यह स्टार कपल हमेशा अपनी बेटी मालती मैरी की प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की सोते हुए एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख कर लोगों का दिल पिघला जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेहद मशहूर और जाना-माना स्टार कपल है। दोनों ने 2018 में दिसंबर को शादी कर ली थी। शादी के लगभग 4 सालों बाद मतलब 2022 के जनवरी महीने में अपनी बेटी मालती मैरी का इस दुनिया में स्वागत किया। आपको बता दे की, मालती मैरी का जन्म सरोगेसी द्वारा हुआ था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती से बेहद प्यार करते है और हमेशा उसकी प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की सोते हुए एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है।

और पढ़े: Jiju Nick Jonas Complains About Priyanka Chopra’s Punctuality And She Gives Him The Best Response!

प्रियंका ने शेयर की इस तस्वीर में, उसकी बेटी मालती मैरी अपने छोटे से बेड पर सोई हुई है। आज सुबह ही अपनी बेटी की सोती हुई प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर प्रियंका ने ‘बेडटाइम स्टोरीज’ भी लिखा है। इस तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं दिख रहा, क्यों की वह दूसरी तरफ अपना चेहरा किए आराम से अपने बिस्तर पर सोई हुई है। उसपर एक छोटासा प्यारा सफ़ेद कंबल भी ओढ़ा हुआ है। मालती मैरी की यह प्यारी तस्वीर देख नेटिजन्स का दिल पिघल रहा है।

प्रियंका के साथ ही उसके पति-सिंगर निक जोनस ने भी एक बेहद क्यूट सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की है। इस तस्वीर में निक के व्हाइट स्नीकर्स शूज के साथ ही मालती के भी प्यारे नन्हे स्नीकर्स शूज दिखाई दे रहे है। दोनों पापा-बेटी शूज के मामले में भी एकदूसरे को ट्विनिंग कर रहे है। यह क्यूट तस्वीरें देख उनके फैन्स काफी खुश है और अपना ढेर सारा प्यार भेज रहे है। यह सेलेब कपल का अपनी बेटी की तरफ प्यार देख नेटिजन्स का दिल पिघला जा रहा है।

हाल ही में प्रियंका ने डेट नाइट का भी एक वीडियो हाल ही में शेयर किया था, जिसमे प्रियंका पति निक के साथ सैटरडे डेट नाइट एंजॉय करती नजर आ रही थी।

और पढ़े: Nick Jonas’ Latest Insta Story Proves He And Priyanka Chopra Are Cheesy In Love Just Like Us!

प्रियंका के काम की बात करे तो, जल्द ही वह अमेरिकन रॉम-कॉम ‘लव अगेन’ में दिखाई देने वाली है। इसके साथ ही ‘सिटाडेल’ नाम के सीरीज में भी प्रियंका दिखाई देने वाली है जो Prime Video पर 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। साथ ही में फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ फिल्म में प्रियंका, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.