प्रियंका चोपड़ा ने फिरसे दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीरें!
माँ बेटी का क्यूट कडल मोमेंट!

प्रियंका चोपड़ा जोनस यह बॉलीवुड और हॉलीवुड का एक जाना माना नाम बन चूका है। होनहार एक्ट्रेस प्रियंका अपने एक्टिंग स्किल्स से देश के साथ साथ विदेशों में भी अपना जादू बिखेरने में कामियाब रही है। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म्स से लेकर निजी जिंदगी तक के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। आजकल वह अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी के साथ अपना ज्यादातर वक़्त बिता रही है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ बेहद क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है जिन्होंने लोगों का ध्यान खिंचा।
View this post on Instagram
‘बर्फी’ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही अभी अपने हॉलीवुड करियर पर भी ध्यान दे रही है। साथ ही वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ भी अपना बहुत सारा वक़्त बिताती है। प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से कभी उसका फेस रिवील नहीं किया था। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा अपने फैन्स को दिखा दिया है। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी के साथ एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख लोगों का दिल पिघल रहा है।
और पढ़े: Priyanka Chopra, Malti Marie’s New Pictures Are Straight From The Snowy Mountains!
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ दो प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में प्रियंका ने बेटी मालती मैरी का चेहरा ही दिखा दिया है। वह अपनी बेटी के साथ गॉगल पहने बैठी हुई दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में बेबी मालती मैरी ने पिंक कलर का बेहद प्यारा सा ड्रेस भी पहना है और साथ ही मैचिंग एक क्यूट हेअर बेल्ट भी लगाया है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी का चेहरा बिलकुल साफ़ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही दूसरी तस्वीर में आप देखे तो प्रियंका अपनी प्यारी बच्ची मालती मैरी के साथ बिस्तर में कडल करते नजर आ रही है। जिसमे उसने मालती मैरी का चेहरा एक हाथ से छुपा दिया है। इन तस्वीरों पर लोगों ने अपनी प्यारी प्यारी प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक फैन ने कहा, “बहुत खूबसूरत, हार्टवॉर्मिंग!”, तो वही एक ने कहा, “परी”, किस ने कहा, “प्यारी बिटिया” तो किसी ने कहा, “फैमिली कडल्स”! ओह प्रियंका, मालती मैरी और तुम्हे लोग बेहद चाहते है!
प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ काफी समय बिताते है। यह दोनों सेलिब्रिटी कपल बेटी मालती मैरी के साथ घूमने भी जाते रहते है। हाल ही में एक फंक्शन के दौरान प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील कर दिया था। इसका एक बेहद क्यूट सा वीडियो भी इंटरनेट पर वाइरल हुआ था, जिसमे मालती मैरी अपने पापा निक जोनस को देख खुश हुई जा रही थी।
View this post on Instagram
और पढ़े: AI Gives A Royal Spin To Priyanka Chopra, Malti Marie’s Picture!
View this post on Instagram
प्रियंका की बात करे तो यह होनहार एक्ट्रेस ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘मैट्रिक्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। एक्ट्रेस जल्द ही ‘लव अगेन’ इस अमेरिकन रोम कॉम फिल्म में दिखाई देने वाली है। हाल ही में प्रियंका के इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
View this post on Instagram
बाकि प्रियंका और बेटी मालती मैरी की यह क्यूट क्यूट तस्वीरें लोगों का ध्यान तो खींचती तो ही है और साथ ही फैन्स बहुत सारा प्यार और कमेंट्स भी देते है।
First Published: February 19, 2023 11:18 AMWhy Are Trailers Like Priyanka Chopra’s ‘Love Again’ Showing Us The Full Movie?