प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की पहचान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताई ये दिलचस्प बात!
प्रियंका चोपड़ा का खुलासा!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। हाल ही में टीम सिटाडेल के प्रीमियर के लिए मुंबई और लंदन के बाद रोम और इटली भी पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। इसी बीच प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने नाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अब वह रेखा, चेर या अपने पहले नाम प्रियंका से भी पहचानी जाना चाहती हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा में इंटरव्यू में कही मन की बात
इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बीजी प्रियंका चोपड़ा लगातार इंटरव्यूज, इवेंट्स और शोज में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अपने मन की बात शेयर करती भी आई। हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे अमेरिका में उन्हें सिर्फ उनके नाम से जाना जाता है, लेकिन भारत में उनके नाम के कई लोग हैं। प्रियंका ने ये भी बताया कि भारत में इतने सालों में उन्हें सिर्फ पीसी नाम ही मिला जिसकी उन्हें आदत हो गई है। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से प्रियंका जैसा कॉमन नाम होने और हॉलीवुड में इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इस बारे में पूछा गया?
इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इसका पूरा फायदा उठाती हैं क्योंकि अमेरिका में एकमात्र वही प्रियंका है जिसे ज्यादातर अमेरिकी जानते हैं। प्रियंका आगे कहती हैं कि जब वह भारत आती हैं तो कमरे में कम से कम छह प्रियंका होती हैं। इसलिए पिछले कुछ सालों में उन्हें भारत में पीसी होने की आदत हो गई है। हालांकि प्रियंका ने ये भी बताया कि जब वो अमेरिका होती है तो उनके नाम की केवल वही होती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह अब अमेरिका में अपने पहले नाम का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह अब चेर या रेखा की तरह बनना चाहती है साथ ही सिर्फ प्रियंका नाम को पसंद करती है।
View this post on Instagram
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी को दिया खास गिफ्ट, देखे क्या है तोहफा!
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो, जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। यह वेब सीरीज इसी महीने 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही एक्टर इदरिस एल्बा और जॉन सीना के साथ अपनी अगली फीचर फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग शुरू करने वाली है। इसके अलावा प्रियंका लम्बे समय के बाद बॉलीवुड जगत में भी डेब्यू करने वाली हैं। फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में जल्द ही प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
और पढ़े: नानी के घर से लेकर खाने तक, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को पसंद आई भारत की हर चीज!
View this post on Instagram
गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी पसंद किया हैं। एक्ट्रेस के फैन्स आज भी उन्हें उतना ही प्यार देते हैं। प्रियंका की अंदाज़, बरसात, डॉन और क्रृष जैसी फिल्मों को आज भी पसंद किया हैं। वहीं एक्ट्रेस को प्यार से यहां के फैन्स पीसी नाम से बुलाते है।
प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा; कहा, फिल्मों में उनकी सावली त्वचा को किया था गोरा!
First Published: April 25, 2023 11:55 AM