प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी को दिया खास गिफ्ट, देखे क्या है तोहफा!

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती रहती हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपनी लाड़ली के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लाडली की क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच प्रियंका और निक इटली से लौटकर अपनी बेटी के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं। जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका के साथ मालती नजर आ रही हैं। चलिए जानते है प्रियंका और निक अपनी बेटी के लिए क्या खास तोहफा लेकर आए है।

थ्रिलर सीरीज सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग खत्म करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती और निक के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर की। प्रियंका द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में प्रियंका हाथ में हेलिकॉप्टर टॉय पकड़े मालती के साथ खेलती नजर आ रही हैं। बेटी के साथ खेलते हुए एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखने लायक है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, Reunited..।

दूसरी तस्वीर में प्रियंका मालती के साथ ब्रेडस्टिक्स का बड़ा पैकेट लिए बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में निक जोनस भी ब्लैक हुडी और मैचिंग शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं और अपनी बेटी और पत्नी को प्यार से देखे जा रहे है। दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ग्रिसिनी लव… साथ ही इटली का झंडा और रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं जबकि उनकी बेटी मालती मैरी फ्लोरल पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

और पढ़े: नानी के घर से लेकर खाने तक, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को पसंद आई भारत की हर चीज!

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति और बेटी मालती के साथ भारत आई थीं। मालती अपने जन्म के बाद पहली बार अपने ननिहाल में आई थी। इस दौरान प्रियंका, मालती और निक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की थी। प्रियंका के मां बनने की खुशी उनके चाहने वालों में खूब देखी गई थी।

प्रियंका चोपड़ा इन फिल्मों में आएंगी नजर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वो जल्द ही द रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरीज में प्रियंका के साथ एक्टर रिचर्ड मैडेन भी नजर आने वाले हैं। यह हॉलीवुड वेब सीरीज इसी महीने 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करेंगी।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस का यह हॉट अंदाज देख उड़ जाएंगे होश!

गौरतलब है कि, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के लिए अपनी नन्ही बिटिया के साथ समय बिताने का मौका मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी बिटिया रानी के साथ वक्त बिताने में कोई पल नहीं छोड़ती हैं।