फिलहाल अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली वेब सीरीज Citadel के प्रमोशन में व्यस्त रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ भारत दौरा किया था। अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत में आई थी। मुंबई में हुए NMACC इवेंट के दौरान प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दी। एयरपोर्ट पर आते वक़्त भी प्रियंका ने अपनी बेटी और पति निक के साथ तस्वीरें खिंचवाई। अभी एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया है की, उसकी प्यारी बेटी मालती मैरी को भारत काफी पसंद आया।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी आने वाली वेब सीरीज Citadel के प्रमोशन में व्यस्त है। इस प्रमोशन के दौरान प्रियंका को कई सवाल पूंछे गए। तभी एक्ट्रेस को उसकी बेटी मालती मैरी के बारे में भी सवाल पूंछे गए, उसपर प्रियंका ने मीडिया को खुलकर जवाब दिया। इस दौरान प्रियंका बेहद खुश दिखाई दे रही थी और अपनी बेटी के बारे में कहते हुए नहीं थक रही थी। एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी के पहले भारत दौरे के बारे में कहते हुए बेहद खुशी जताई।
और पढ़े: निक जोनस के कॉन्सर्ट पर मां प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखी मालती मैरी, किया अपना पहला साउंड चेक!
बेटी मालती मैरी की मुंबई की पहली यात्रा के बारे में प्रियंका ने कहा की, यह उसकी बेटी की भी पहली भारत यात्रा थी। साथ ही मुंबई में भी मालती पहली बार आई थी। मालती को भारत और मुंबई में आकर बहुत अच्छा लगा। नन्ही मालती भारत और मुंबई के बारे में सबकुछ पसंद करती है। यहाँ के स्थलों से लेकर आवाज और खाने तक, प्रियंका की बेटी को सब कुछ पसंद आया। साथ ही मालती मैरी को अपनी नानी का घर, जो की प्रियंका की मां मधू चोपड़ा का घर है, वहां की हर एक चीज प्रियंका के बेटी को पसंद आई।
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की ‘बेडटाइम’ स्टोरी; तस्वीर देख फैन्स का पिघला दिल!
प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ 31 मार्च को भारत आई थी। उसी दौरान वह पति और बेटी के साथ अपने मां के यहाँ रह रही थी। NMACC इवेंट के साथ ही प्रियंका ने अपनी आने वाली वेब सीरीज Citadel के मुंबई प्रमोशन में भी हाजिरी लगाई थी।