Beast को स्टार्स Pooja Hegde, Thalapathy Vijay ने किया Butta Bomma गाने पर डांस, देखें वीडियो!

pooja-hegde-shares-dance-video-Thalapathy-vijay-butta-bomma-beast-behind-the-scenes

साऊथ के सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) ने कल यानी 22 जून को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। विजय के जन्मदिन के मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें अपने अपने तरीके से बधाइयाँ भी दी। वही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने भी अपने Beast को-स्टार को बेहद खास तरीके से जन्मदिन पर विश किया है। पूजा को भले ही विजय को जन्मदिन की बधाइयाँ देने में देर हो गई, फिर भी एक्ट्रेस ने इस बात की नुकसान भरपाई बिलकुल भी खास तरीके से की और एक क्यूट सा वीडियो पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में एक्टर विजय और पूजा डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। चलिए जानते है और क्या है इस वीडियो में..

कुछ समय पहले ही Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उसकी और विजय की फिल्म बीस्ट (Beast) के बिहाइंड द सीन्स का है। इस वीडियो में पूजा अपने को-स्टार विजय के साथ डांस करती नजर आ रही है। पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo के गाने Butta Bomma पर विजय पूजा के साथ डांस करते बेहद प्यारे लग रहे है। दिलचस्प बात ये है की इस वीडियो में विजय और पूजा के साथ दो छोटे और बेहद प्यारे बच्चे भी डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे है। विजय और पूजा इन प्यारे बच्चों के साथ डांस करना एंजॉय कर रहे है। चलिए देखते है डांस वीडियो..

और पढ़े: From Sunlit Dress To Red Skirt Set, Pooja Hegde’s Guide To Dressing For A Romantic Date

2022 में आई साऊथ एक्शन क्राइम फिल्म Beast में पूजा हेगड़े और विजय लिड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की थी। इस फिल्म के शूटिंग के वक़्त पूजा हेगड़े और विजय एकदूसरे के साथ काफी मस्ती करते भी नजर आएं। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त फिल्म के सेट पर पूजा हेगड़े और विजय ने बच्चों के साथ Butta Bomma गाने की हुक स्टेप करते हुए डांस भी किया था। ये वीडियो पूजा ने आज अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए, विजय को जन्मदिन की बधाइयाँ दी है।

और पढ़े: Pooja Hegde Brings The Heat In Her Stunning Pink Pant Suit

पूजा हेगड़े हाल ही में सलमान खान के साथ Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan में दिखाई दी थी। जल्द ही अब वह विजय देवरकोंडा के साथ Jana Gana Mana में दिखाई देगी।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.