‘छैया छैया’ गाने से US में हुआ PM Modi का स्वागत, Shah Rukh Khan ने कहा ‘काश मैं …!’

Shah Rukh Khan reaction on PM Modi White House Welcome: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में 25 जून को रिलीज हुई फिल्म दीवाना से की थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स नजर आए थे। वहीं इस खास मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्विटर हैंडल पर Ask SRK सेशन के जरिए फैन्स से खूब बातचीत की। Ask SRK सेशन के जरिए फैन्स ने शाहरुख खान से कई तरह के सवाल पूछे। इसी बीच एक फैन शाहरुख से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की हालिया अमेरिका यात्रा के बारे में सवाल पूछते नजर आया।

अपने फैन को शाहरुख खान ने दिया जवाब

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) हाल ही में अमेरिका के दौरे पर थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। 22 जून को व्हाइट हाउस पहुंचे नरेंद्र मोदी का स्वागत भारतीय गानों के साथ भी किया गया, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और मलाइका अरोड़ा का मशहूर गाना छैया छैया भी सुना गया। 1998 में आई शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म दिल से के मशहूर गाने छैंया छैंया की परफॉर्मेंस से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। जिसका वीडियो ANI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

और पढ़े: शाहरुख खान ने किया बेटी को जन्मदिन पर विश, सुहाना खान ने किया ऐसे रिएक्ट!

 

वहीं, Ask SRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से इस सिंगिंग परफॉर्मेंस के बारे में पूछा। उस फैन ने पूछा कि, अमेरिका में छैया छैया  पर नरेंद्र मोदी (PM Modi) का स्वागत हुआ था। इस पर आपका क्या कहना है? इस सवाल का जवाब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया। अपने फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि, काश वो व्हाइट हाउस में डांस करने के लिए मौजूद होते.. लेकिन उन्हें लगता है कि व्हाइट हाउस के अंदर ट्रेन लेने की इजाजत नहीं दी जाती है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस ट्वीट पर अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपके इतने बड़े फैन होने का कारण आपका हाजिरजवाब जवाब है’, दूसरे ने लिखा, ‘वहां कोई भारतीय रेल मंत्री नहीं है… हाहाहा’, तीसरे ने लिखा, ‘मेरे पास पूछने के लिए कुछ नहीं है’, बस मेरी ओर से लव यू’। इसी तरह तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश कर रहे हैं।

साल 1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म दिल से का मशहूर गाना छैया छैया आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। छैया छैया गाने में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और मलाइका अरोड़ा ने चलती ट्रेन पर शानदार डांस किया है। शाहरुख खान के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म निर्माता एटली कुमार की एक्शन फिल्म जवान में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इसके बाद राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी में शाहरुख खान एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे।

और पढ़े: जूही चावला की बेटी जाह्नवी के लिए शाहरुख खान ने किया खास ट्वीट; कहा, “गर्व है Jaanz!”

गौरतलब है कि, बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में शाहरुख अपने फैन्स का ख्याल रखने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वो अक्सर अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैन्स और चाहने वालो से बात करते नजर आते हैं।