एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्ढा संग अपने अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के डेट करने की खबरें जोरों पर हैं। कुछ हफ्ते पहले परिणीति और राघव को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद अब उनकी सगाई और शादी की भी खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच अपनी शादी और सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
शादी का लहंगा फाइनल करने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा ?
बता दें, अपनी शादी की खबरों के बीच कल यानी 19 अप्रैल को परिणीति चोपड़ा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान परिणीति बेहद शानदार अंदाज में नजर आईं, साथ ही उनकी स्माइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिया है। मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट स्ट्रिप्ड सूट पहने नजर आईं। इस लुक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का बैग भी कैरी किया हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन सकती हैं।
और पढ़े: परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘जरूर पड़ने पर ही बताऊंगी…’
परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स अपने रिएक्शन शेयर करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये अपने शादी के कपड़ो का ऑर्डर मनीष मल्होत्रा को देने आई हैं ‘, दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से प्यार में हैं’, तीसरे ने लिखा, ‘सच में ब्लश’। ऐसे ही कई यूजर्स अपनी मन की बात शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके लाइफ के बारे में चर्चा करने वाली मीडिया और ज्यादा पर्सनल या अपमानजनक होकर सीमा पार करने के बीच एक रेखा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था की, वो ये बातें तभी क्लियर करेंगी जब लोग इसे गलत धारणा की तरफ ले जाएंगे, अगर जरूरी नहीं होगा तो वो अपनी लाइफ को लेकर कोई भी सफाई देने से परहेज करेंगी। वहीं कुछ समय पहले राघव चड्ढा से भी परिणीति चोपड़ा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था, उस दौरान उन्होंने कहा था कि उनसे सिर्फ राजनीति पर सवाल किया जाना चाहिए न कि परिणीति पर।
और पढ़े: राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा ने अभी तक अपनी रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। ऐसे में परिणीति को मनीष फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल बुने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि परिणीति और राघव कब अपने अफेयर के बारे में फाइनल रिएक्शन देते हैं।
Photo Courtesy: Twitter