बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा मे बने हुए हैं। कुछ समय पहले दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। तभी से परिणीति और राघव के रिलेशन की खबरें सुर्खियों में हैं। डेटिंग के बाद दोनों की सगाई की की खबरें भी खूब चर्चा मे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों सगाई भी करने वाले हैं। हालांकि इन सबके बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी डेटिंग की खबरों के बीच खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और राघव चड्ढा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे मे बात की है।
आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा के साथ अपने डेटिंग की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, उनके लाइफ के बारे मे चर्चा करने वाले मीडिया और अत्यधिक व्यक्तिगत या अपमानजनक होकर सीमा पार करने के बीच एक रेखा होती है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो इन बातों को तभी क्लियर करेंगी जब लोग इसे गलत धारणा की तरफ ले जाएं, अगर ‘जरूरी नहीं’ है तो वो अपनी लाइफ को लेकर कोई भी सफाई देने से परहेज करेंगी।
और पढ़े: राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!
इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि, कैसे सेलेब्स एक पब्लिक फिगर होने के साथ अपनी ड्यूटी को पूरा करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ स्थिर रहे। इसका जवाब देते हुए परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि, मीडिया द्वारा उनके लाइफ पर चर्चा करने और कभी-कभी बहुत ज्यादा पर्सनल होने के कारण सिमा पार करने या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के बीच एक रेखा है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, अगर ऐसा होता हैं तो वो क्लियर करेंगी कि क्या गलत धारणा हैं। यदि क्लियर करना जरूरी नहीं होगा तो वो इसे करने से बचेंगी।
यहां से उठी परिणीति और राघव के शादी की खबर
कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को लेकर एक ट्वीट शेयर कर दोनों की शादी की खबरों को हवा दी थी। संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए परिणीति और राघव की कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद दोनों की सगाई की खबरों के बीच एक इंटरव्यू के दौरान हार्डी संधु ने भी बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन पर बधाई दी है।
और पढ़े: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दी बधाई, ट्वीट हुआ वायरल!
गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वही परिणीति चोपड़ा के इस जवाब पर फिरसे कई सवाल उठते दिखाई दे रहे है। हालांकि, दोनों के फैन्स उनकी शादी कन्फर्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।