अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करते नजर आए Parineeti Chopra और Raghav Chadha, देखें तस्वीरें!
शादी से पहले टेका मत्था!

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उसके मंगेतर सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इस साल के शुरुवात से ही सुर्ख़ियों में नजर आएं। वही साल के शुरुवात से ही मीडिया ने इन दोनों को कई बार एकदूसरे के साथ डेट पर जाते हुए देखा। कई समय तक एकदूसरे को डेट करने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस साल 13 मई को परिवार वालों और दोस्तों की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से सगाई कर ली। ख़बरें है की साल के आखिर तक दोनों शादी एक बंधन में बंधने वाले है। वही कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा और मंगेतर राघव चड्ढा अमृतसर पहुंचे और जोड़े ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन लिए। दोनों साथ में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकते हुए नजर आएं।
View this post on Instagram
इशकजादे (Ishaqzaade) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लोग बेहद पसंद करते है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली बबली एक्ट्रेस परिणीति ने इस साल के मई महीने में आम आदमी पार्टी के सदस्य और सांसद राघव चड्ढा से बड़ी धूमधाम से सगाई कर ली थी। वही सगाई से पहले इस कपल को कई बार पैपराजी ने डिनर और लंच डेट्स पर साथ जाते स्पॉट भी किया था।
और पढ़े: First Photos Of Newly Engaged Parineeti Chopra And Raghav Chadha Are Here. See Their Beautiful Rings!
अपने रिश्ते के बारे में चुप्प्पी साधे इन दोनों ने 13 मई को सगाई कर ली और अपने फैन्स को खुशी से चौंका दिया। परिणीति और राघव ने कई बार मीडिया से पूछे जाने पर भी अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधी। वही कुछ समय पहले ही दोनों अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) जिसे हरमंदिर साहिब और दरबार साहिब भी कहा जाता है, यहाँ पहुँच कर जोड़े ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर, सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के साथ में दर्शन किए। इस दौरान दोनों सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग कर रहे थे। परिणीति ने ऑफ व्हाइट खूबसूरत सलवार सूट पहने दुपट्टा सिर पे ओढ़ा था, तो राघव ने भी सफेद कुर्ता पजामा, ग्रे नेहरू जैकेट के साथ सिर पर भगवे रंग का कपडा बांधा था। दोनों स्वर्ण मंदिर के परिसर में हाथ जोड़े घूमते हुए नजर आए। दोनों ने मई में सगाई कर ली थी और इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधने पूरी तरह से तैयार है। साथ ही अपनी शादी की तैयारी कर रहे है। दोनों को साथ में स्वर्ण मदिर के दर्शन करते देख उनके फैन्स काफी खुश हो गए।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा ने भी कुछ समय पहले एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमे वह अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ स्वर्ण मंदिर को देखते हुए दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram
और पढ़े: 5 Cute Moments From Parineeti Chopra And Raghav Chadha’s Engagement That Melted Our Hearts!
इस साल के अंत तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने की खबरे काफी फ़ैल रही है। वही कहा जा रहा है के दोनों के घर में शादी की तैयारियां काफी जोरों शोरों से शुरू हो गई है। चलिए देखते है अब ये खुशखबरी कब मिलती है!
Image Courtesy: Instagram Fan Page
First Published: July 01, 2023 1:13 PM