बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा के साथ अपने अफेयर को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। परिणीति चोपड़ा को एक बार नहीं बल्कि कई बार राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद उनकी डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। दोनों को पहले डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया था, इसके बाद दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। इसी बीच खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। परिणीति चोपड़ा इस साल सात फेरे ले सकती हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा हाथ में सिल्वर कलर की रिंग पहने नजर आई थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे का नूर देखने लायक था। वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका हो गया है। दोनों परिवारों ने मिलकर इस फंक्शन का आयोजन किया था। इस शादी से परिणीति और राघव दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल अक्टूबर के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, माना जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
और पढ़े: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दी बधाई, ट्वीट हुआ वायरल!
परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी इस शादी में शरीक होंगी। इसी रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक चलने वाले Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत करेंगी। प्रियंका इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका चोपड़ा के भारत दौरे के आसपास ही परिणीति चोपड़ा की शादी होगी।
परिणीति और राघव ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपने अफेयर पर बात की थी, हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर इस चर्चा पर खुलकर बात नहीं की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके लाइफ के बारे में जिक्र करने वाली मीडिया और ज्यादा पर्सनल या अपमानजनक होकर सीमा पार करने के बीच एक पतली रेखा है। आगे एक्ट्रेस यह भी कहती है कि, वो ये बातें तभी क्लियर करेंगी जब लोग इसे गलत धारणा की और लें जाएंगे, अगर जरूरी नहीं होगा तो एक्ट्रेस इस अपनी लाइफ को लेकर कोई भी सफाई नहीं देंगी। वहीं कुछ समय पहले राघव चड्डा ने भी अपने अफेयर पर बात करते हुए कहा था कि, उनसे राजनीति पर सवाल किया जाना चाहिए न कि परिणीति पर।
और पढ़े: राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा पहुंचीं मनीष मल्होत्रा के घर, देखें वीडियो!
गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई या शादी को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की है। हालांकि दोनों को कैमरे में सामने कई बार साथ स्पॉट किया है साथ दोनों ब्लास करते भी नजर आते है। ऐसे में परिणीति और राघव के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Courtesy: Twitter