क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में करेंगे सगाई? हो गया है रोका!
इसी महीने पहनाएंगे अंगूठी?

इश्कजादे एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा के शादी की खबरें जोरों-शोरों से सुनने आ रही है। जब से परिणीति को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ लंच और डिनर डेट्स पर साथ जाते देखा गया है, तब से दोनों सुर्खियों में बने हुए है। खबरें आ रही है की दोनों का रोका भी हो गया है और जल्द ही परिणीति और राघव एकदूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। अब इसी बीच यह बातें भी फ़ैल रही है की, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई भी तय हो चुकी है और दोनों इसी महीने एकदूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। चलिए जानते है असली बात क्या है!
View this post on Instagram
और पढ़े: राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा पहुंचीं मनीष मल्होत्रा के घर, देखें वीडियो!
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा की शादी की तारीख नजदीक आने की खबरें आग की तरह फ़ैल गई है। खबरों की मानें, तो दोनों लव बर्ड्स नई दिल्ली में इसी महीने 13 मई को सगाई करने वाले है। इन ख़बरों के बीच परिणीति और राघव अभी भी चुप्पी साधे है, जब की इन दोनों को कई बार साथ में लंच और डिनर डेट पर जाते देखा गया है। खबरों के मुताबिक, अप्रैल में दोनों की रोका सेरेमनी हो चुकी है और 13 मई को दोनों एकदूसरे को अंगूठी पहनाने वाले है। ये रोका एक पारिवारिक समारोह था, जिसमे दोनों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। परिणीति और राघव के साथ ही उनके घरवाले भी इस रिश्ते से बेहद खुश है। दोनों की सगाई दिल्ली में होनी है और साथ ही इस साल अक्टूबर महीने के अंत तक दोनों एकदूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
View this post on Instagram
आपको बता दे की परिणीति और राघव दोनों भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ में पढाई की थी, इसके साथ ही दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स भी है। इस साल में कई बार परिणीति राघव के साथ बड़े बड़े होटल में साथ दिखाई दी थी। मीडिया के सवालों पर दोनों ने भी अपने अपने तरीकों से जवाब देना सही समझा। राघव ने तो रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर एक रिपोर्टर को परिणीति नहीं बल्कि राजनीति के बारे सवाल करने कहा था। परिणीति ने भी कई बार एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा रिश्ते पर सवाल करने पर बिना कुछ बोले प्यारी सी मुस्कान दी थी। अबतक दोनों ने भी अपने रिश्तें की कबुली नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के हिसाब से दोनों का रोका भी हो चूका है।
और पढ़े: परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘जरूर पड़ने पर ही बताऊंगी…’
मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के नहीं : राघव चड्ढा pic.twitter.com/gu04u9BhAz
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) March 24, 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले अपने काम को प्राधान्य देने वाले है। अपना काम जल्द से जल्द निपटा कर दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो जल्द ही वह दिलजीत दोसांझ के साथ चमकीला में नजर आएगी। नए लव बर्ड्स परिणीति और राघव की शादी के लिए उनके फैन्स काफी उत्साहित है।
First Published: May 02, 2023 5:47 PMराघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!