परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई की देखे ये नई प्यारी तस्वीरें!

जोड़े को मिला ढेर सारा आशीर्वाद!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई की देखे ये नई प्यारी तस्वीरें!

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद सदस्य राघव चड्ढा ने अपने सगाई की तस्वीरें पोस्ट कर उनके फैन्स को खुश कर दिया था। कई दिनों से परिणीति और राघव एकदूसरे के साथ घूमते और डेट्स पर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में भले ही चुप्पी साधी थी। लेकिन आखिरकार सगाई कर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने फैन्स को ये खुशखबरी दे ही दी। कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने सगाई की कुछ नई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है। चलिए देखते है परिणीति और राघव के सगाई की नई तस्वीरें!

अभी कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने सगाई की कुछ और नई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें परिणीति और राघव के सगाई की है, जहाँ उन्हें अपने इस खास दिन पर उन्हें अकाल तख्त के 30वें जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद मिला। उनके सगाई के मौके पर अकाल तख्त के 30वें जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी ने हाजिरी लगायी थी, और जोड़े को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी। उनका आशीर्वाद पाकर राघव और परिणीति गदगद हो गए। परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में यह भी लिखा है की, उनके सगाई के मौके पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी की पवित्र उपस्थिति उनके लिए सब कुछ था।

और पढ़े: First Photos Of Newly Engaged Parineeti Chopra And Raghav Chadha Are Here. See Their Beautiful Rings!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

इशकजादे एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चड्ढा साल के शुरुआत से ही कई बार साथ में घूमते-फिरते दिखाई दिए। उसके बाद दोनों के डेटिंग की ख़बरों ने सोशल मीडिया पर तूफ़ान मचा दिया था। हाल ही में कई बार परिणीति और राघव लंच और डिनर डेट्स पर भी साथ साथ दिखाई दिए थे। दोनों को पैपराजी ने कई बार रिश्ते की पुष्टि मांगी। लेकिन दोनों ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया था। 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सगाई की घोषणा कर दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैन्स को ये खुशखबरी भी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

और पढ़े: 5 Cute Moments From Parineeti Chopra And Raghav Chadha’s Engagement That Melted Our Hearts!

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सांसद राघव चढ्ढा और बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही साथ में IPL मैच देखने भी गए थे, जहाँ पर उन्हें एकदूसरे के साथ मुस्कुराते और बात करते देखा गया था। दोनों ने सगाई कर फैन्स को खुशखबरी तो दे ही दी है, अब लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे है। इस साल के अंत तक जल्द ही वह दोनों शादी करेंगे ये खबरें भी काफी सुनाई दे रही है।

क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली में करेंगे सगाई? हो गया है रोका!

First Published: May 18, 2023 12:20 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!