परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये फनी वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने पूछा “लड़का सही है?”

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (APP) के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को धूमधाम से सगाई की। लंबे इंतजार के बाद दोनों ने शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच एक दूसरे का हाथ थामा। परिणीति और राघव की सगाई में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं दोनों की सगाई के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इस बीच परिणीति और राघव का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पूछती नजर आ रही हैं कि उनका चुना हुआ लड़का सही है या नहीं। इस वीडियो में ये जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस दौरान इस कपल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति चोपड़ा काफी खुश नजर आ रही हैं और चड्डा और चोपड़ा परिवार से पूछती हैं कि राघव सही लड़का है? दरअसल, अभिषेक दत्त शुक्ला नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा माइक पर कहती हैं कि लोग उनसे कई सालों से पूछ रहे हैं कि तुम शादी कब करोगी… कोई ढूंढो यार… अब ठीक है। परिणीति अपने मंगेतर राघव की तरफ इशारा करते हुए वहां मौजूद चड्ढा और चोपड़ा फैमिली से पंजाबी में पूछती हैं कि क्या ये लड़का सही है? वहां मौजूद सभी लोग हां कहते हैं और इस प्यारे से रिश्ते को मंजूरी देते है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चड्ढा और चोपड़ा परिवार सगाई पर खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सिंगर मिक्का सिंह अपने शानदार गानों से स्टेज सेट कर रहे हैं।

और पढ़े: परिणीति चोपड़ा समेत इन बॉलीवुड हसीनाओं ने पहनी है बेहद महंगी इंगेजमेंट रिंग!

ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और APP सांसद राघव चड्ढा फाइनली सगाई के बंधन में बंध गए हैं। अब इस खूबसूरत कपल का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के ऐसे और भी कई वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से पहले दोनों के रिश्ते की खबरें जोरों पर थीं। दोनों को पहली बार चड्ढा के रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। जिसके बाद इनकी सगाई की खबरें और पक्की हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस राघव के साथ IPL देखने पहुंची थीं। हालांकि परिणीति और राघव ने अपनी सगाई को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। वहीं सगाई के बाद दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद तो हर कोई बेहद खुश नजर आ रहा है।

और पढ़े: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा IPL देखने पहुंचे मोहाली, लगता है जल्द ही बजेगी शहनाई!

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई और शादी की खबरें सामने आने के बाद उनके फैन्स और चाहने वाले इस जोड़ी को जल्द साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं इस कपल ने हाल ही में सगाई कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया है। जल्द ही परिणीति और राघव शादी के बंधन में भी बांधने वाले है।