अपनी गोद भराई में बेहद खूबसूरत नजर आईं पंखुड़ी अवस्थी, सामने आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

गोद भराई में अपने लुक से लूटी महफिल!

अपनी गोद भराई में बेहद खूबसूरत नजर आईं पंखुड़ी अवस्थी, सामने आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

एक्टर गौतम रोडे और एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। जल्द ही दोनों अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। पंखुड़ी अवस्थी ने अप्रैल के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों और फैन्स को शेयर की थी। इस खबर को सुनने के बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। ये कपल शादी के पांच साल बाद माता-पिता बनने वाला है। इसी बीच पंखुड़ी अवस्थी की गोद भराई हुई। एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें पंखुड़ी अवस्थी बेहद प्यारी लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

पंखुड़ी अवस्थी की हुई गोद भराई

बता दें, गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने रविवार को मुंबई में गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया। इस सेरेमनी में उनके फैमिली मेंबर्स और करीबी लोग शामिल हुए थे। इस साल की शुरुआत में अप्रैल महीने में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद ये कपल जुड़वा बच्चों के होने की उम्मीद कर रहे है। पंखुड़ी अवस्थी के लुक की बात करें तो गोद भराई की रस्म के दौरान उन्होंने गोल्डन कलर की पेस्टल साड़ी पहनी हुई थी। इसके लिए उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वैलरी कैरी की है। एक्ट्रेस ने चेहरे पर ग्लोइंग मेकअप किया था और बालों को खुला छोड़ कर अपने लुक को पूरा किया था। वहीं उनके पति और एक्टर गौतम रोडे ग्रीन कलर की शर्ट के साथ ब्लू कलर की जींस पहने नजर आए। इन तस्वीरों में पंखुड़ी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

और पढ़े: ‘मैडम सर’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी पंखुड़ी अवस्थी, वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे!

पंखुड़ी अवस्थी की गोद भराई में बालिका वधू 2 स्टार शिवांगी जोशी, डिजाइनर रोहित वर्मा और कैसा ये प्यार है फेम अमित टंडन जैसे स्टार्स शामिल हुए। पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे अपने जुड़वा बच्चे होने की उम्मीद कर रहे है। पंखुड़ी और गौतम गोद भराई सेरेमनी की थीम भी अपने होने वाले जुड़वा बच्चो पर डेडिकेट की। पंखुड़ी की गोद भराई सेरेमनी के आयोजन को ग्रीन कलर से सजाया गया था। इसी के साथ गुब्बारों से सजा एक खूबसूरत बोर्ड भी था जिसमें वन प्लस वन इज फोर द फन लिखा था।

और पढ़े: पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने दी खुशखबरी, शादी के 5 सालों बाद बनने जा रहे है पैरेंट्स!

गौरतलब है कि, पंखुड़ी अवस्थी ने साल 2018 में एक्टर गौतम रोडे संग शादी रचाई थी। इस कपल की पहली मुलाकात टीवी शो रजिया सुल्तान के सेट पर हुई थी। इसके बाद से इस कपल का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के बीच 15 साल का ऐज गैप है। वहीं अब पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे अपने होने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Courtesy: Twitter

Take A Look At Bipasha Basu, Karan Singh Grover’s Oh-So-Dreamy Baby Shower. They Look Lovely!

First Published: May 15, 2023 8:36 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!