अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा फिरसे हुई ट्रोल, हिंदी में बात करना पड़ गया भारी!
हिंदी बात करने में आयी दिक्कते!

न्यासा देवगन हालिया दिनों में काफी सुर्ख़ियों में रहती है। बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल की प्यारी बेटी न्यासा कई बार बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होते दिखाई देती है। अपने कपडों से लेकर पार्टियों तक न्यासा कई बार लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती है। हाल ही में न्यासा का एक वीडिओ काफी वाइरल हो रहा है, जिसमे न्यासा एक इवेंट के दौरान हिंदी में बात करने की असफल कोशिश कर रही है। इस वजह से लोगों ने उसे काफी ट्रोल किया।
‘तानाजी’ एक्टर्स अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा हाल ही में एक वीडियो के वजह से फिरसे एक बार सुर्ख़ियों में आ रही है। लेकिन इन बार अपने अजीबोगरीब कपडे या किसी पार्टी के वजह से नहीं, तो न्यासा अपनी भाषा की वजह से चर्चा में बनी हुई है। न्यासा देवगन ने हाल ही में अपने पिता अजय देवगन के NY फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए एक कार्यक्रम को अटेंड किया। डिजिटल पुस्तकालयों के उद्घाटन के लिए न्यासा को बुलाया गया था और इस इवेंट में उसने हिंदी भाषा में स्पीच भी दी।
और पढ़े: Nysa Devgn Trolled For Wearing Indian Clothes To A Temple. Isme Bhi Problem?
इस इवेंट में न्यासा ने डिजिटल पुस्तकालयों का उद्घाटन किया, किताबें वितरित कीं और अहमदनगर, महाराष्ट्र के ग्रामीण विभागों से आये 200 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत की। न्यासा ने बच्चों से बात करने के लिए हिंदी में भाषण दिया और उन्हें अपने भाषण से प्रेरित करने का भी प्रयास किया। लेकिन यह भाषण न्यासा ने हिंदी में दिया जहा उसे बात करने में दिक्कत आ रही थी। भाषण का एक वीडियो ट्विटर पर वाइरल हो रहा है।
And meet, kajol’s daughter nysa devgan pic.twitter.com/EgwsUqQ8o3
— Rohan Gupta (@RohanGupata555) February 20, 2023
आपको बता दे की, न्यासा देवगन ने अपनी पढाई सिंगापूर में पूरी की और अब वह हायर स्टडीज स्वित्झर्लंड में पूरी कर रही है। वाइरल हुए इस वीडियो में एक्टर माता-पिता होने के बावजूद भी न्यासा को हिंदी में बात करने में दिक्कत आ रही थी। इस वजह न्यासा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। बच्चों के लिए रखे गए इस इवेंट के दौरान न्यासा पिले रंग के एक सिंपल पंजाबी सूट में दिखाई दे रही थी। बच्चों को प्रेरित करते हुए न्यासा ने बताया की, कैसे बचपन में उसे और उसकी माँ काजोल को पढ़ने का शौक था। न्यासा बचपन में एक दिन में 2-3 किताबें यूँ ही पढ़ लेती थी। उसने छात्रों को भी पढ़ते रहने की सलाह दी।
#NysaDevgn took the initiative to open digital libraries, distribute books and sports kits to the students.?
Ajay sir aaj bahut proud feel kiye honge??#NyFoundation #AjayDevgn pic.twitter.com/IDuFOaUr0f
— sσнαη⚡ (@TheSohan1) February 20, 2023
और पढ़े: Varun Dhawan, Natasha Dalal Are Livin’ It Up With Janhvi Kapoor, Nysa Devgan, And Friends In Amsterdam
न्यासा की प्रेरणादायी बातों को नजरअंदाज करते हुए नेटिजन्स ने उसे उसकी ही भाषा पर ट्रोल करना शुरू किया। एक ने कहा की ‘हिंदी की किताब ही पढ़ना भूल गयी।’, तो एक ने कहा ‘और मिलिए काजोल की बेटी न्यासा देवगन से’।
खैर न्यासा का यह स्पीच तो उसे सच में बहुत भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। लेकिन कई लोगों ने उसके इस स्पीच के पीछे की प्रेरणा देख उसकी तारीफ़ भी की।
First Published: February 21, 2023 4:17 PMBhumi Pednekar, Nysa Devgan, Orhan And More Glam Up Samiksha Pednekar’s Birthday Bash!