नीतू कपूर, नेहा धूपिया और इन सेलेब्स ने की आलिया भट्ट के Met Gala लुक की तारीफ, दिया भर भर कर प्यार!

आलिया का लुक है काबिल-ए-तारीफ!

नीतू कपूर, नेहा धूपिया और इन सेलेब्स ने की आलिया भट्ट के Met Gala लुक की तारीफ, दिया भर भर कर प्यार!

फैशन जगत का जाना माना इवेंट Met Gala 2023 का आगाज हो चूका है, इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड जगत की मशहूर सेलेब्स ने शिरकत की और अपने शानदार फैशन स्टाइल से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट जैसे भारतीय ग्लैमरस सेलेब्स ने इस फैशन नाईट में अपने लुक्स से चार चांद लगाने का काम किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने स्टनिंग अंदाज में Met Gala 2023 में शिरकत करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनकर एंट्री की। आलिया के लुक की उनकी सास नीतू कपूर, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और दोस्त आकांक्षा रंजन जैसे कई सेलेब्स ने तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

इन सेलेब्स ने की आलिया भट्ट की तारीफ!

आलिया भट्ट ने Met Gala 2023 में नेपाली-अमेरिकन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किया गया खूबसूरत गाउन पहना था। आलिया रेड कार्पेट पर व्हाइट पर्ल्स वाला स्लीवलेस गाउन पहने वॉक किया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने कम ज्वेलरी पहनी और हाथों में डिजाइनर ग्लव्स पहने दिखाई दे रही है। आलिया के इस क्लासी लुक को हर कोई पसंद कर रहा है। वहीं उनकी सास नीतू कपूर, सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, विवेक रंजन अग्निहोत्री और आकांक्षा रंजन जैसे कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ की है और एक्ट्रेस की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। आलिया भट्ट की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहू की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘स्टनिंग’।

और पढ़े: Alia Bhatt, Rita Ora, And More Celebs Served Some Hot Beauty Trends At Met Gala 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की छोटी बहन एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन जो की आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड है, आलिया भट्ट के Met Gala लुक की तारीफ करती नजर आईं। उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘माय गॉड’। आकांक्षा आगे लिखती हैं कि ये लड़की वाकई में दुनिया पर राज कर रही हैं। वो आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें खूबसूरत भी कहती हैं। आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर आकांक्षा रंजन की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।


फैशनिस्टा सोनम कपूर की बहन और फैशन डिजाइनर रिया कपूर ने भी आलिया की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, ‘MET स्टेप्स पर प्रिटी गर्ल’। इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया ने दिल वाला इमोजी शेयर किया।


एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट के Met Gala लुक की तारीफ करते हुए तस्वीर शेयर की है। नेहा ने आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘टाइमलेस, फैबुलस, एवरीथिंग’। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी शेयर किया है। नेहा धूपिया के इस पोस्ट को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।


फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की और उनके Met Gala लुक की तारीफ की। विवेक ने आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गॉर्जियस, ग्रेसफुल आलिया’। विवेक के इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर उनका शुक्रिया अदा किया है।

इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस जोया मोरानी ने भी आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने आलिया की तस्वीर शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया है। जिसे आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। ऐसे ही तमाम लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफे कर रहे हैं।

और पढ़े: 5 Interesting Facts About Alia Bhatt’s Met Gala 2023 Pearl Gown

गौरतलब है कि, न्यूयॉर्क शहर में 2 मई को आयोजित Met Gala 2023 फैशन नाइट में एक से बढ़कर एक सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर के आउटफिट से सबका दिल जीत लिया। उनके इस लुक को उनके फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।

Alia Bhatt Stands Tall Like A Movie Star In This Glitter Gown For A Red Carpet

 

First Published: May 02, 2023 6:10 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!