हिंदी में बात करने पर नीना गुप्ता हुई ट्रोल; एक्ट्रेस भड़क कर बोली, “खबरदार!”
वीडियो शेयर कर कही मन की बात!

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए काफी मशहूर हैं। नीना जिस भी किरदार को निभाती हैं उसमें जान डाल देती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में वध, जाने भी दो यारो, अलविदा, बधाई हो और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में एक्ट्रेस के किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं एक्ट्रेस के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में वह अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और दिल की बात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच नीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो उन लोगों को अपनी बात कहती नजर आ रही हैं, जो एक्ट्रेस को हिंदी मीडियम कहते हैं या हिंदी का मजाक उड़ाते हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने मन की बात कहती नजर आ रही हैं। नीना अपने वीडियो के जरिए हिंदी का मजाक उड़ाने वालों को सबक का पाठ पढ़ाती दिखाई दे हैं। नीना ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एक खूबसूरत पहाड़ों के बीच बैठी नजर आ रही हैं और कहती हैं कि उन्हें एक बात कहनी है कि उन्हें याद आ गया जो वह कब से कहना चाहती थीं। नीना आगे कहती हैं कि हमारे देश में कुछ टर्म्स हैं, जैसे अरे ये तो टीवी एक्टर है… दूसरा टर्म है ये तो हिंदी-मीडियम है और एक टर्म है अरे हाथ से खा रही है, छी! छुरी-काटे से नहीं खा रहा है…’।
और पढ़े: जीनत अमान के साथ दिखी नीना गुप्ता और सोनी राजदान, दोस्तों ने मनाई एक शाम मस्तानी!
View this post on Instagram
अपनी बात को आगे पूरा करते हुए नीना गुप्ता कहती हैं कि, उन्हें कई बार यह भी कहा जाता है कि वो हिंदी-मीडियम हैं क्योंकि वो अच्छी तरह से हिंदी बोलना जानती हैं और यह उनकी मातृभाषा है। आगे एक्ट्रेस का कहना है कि हमें इस बात पर कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। खुद पर गर्व करते हुए नीना आगे बताती हैं कि उन्हें हिंदी-मीडियम होने पर गर्व है। उन्हें अपनी पसंद के खाने और कपड़ों पर गर्व है। साथ ही उन्हें टीवी एक्ट्रेस कहलाने में गर्व महसूस होता है। आगे एक्ट्रेस का ये भी कहती है कि, कई बार हमे गुस्सा आ जाता हैं कि कैसे किसी ने हिंदी-मीडियम कहा या अपने आप को निचा समझने लग जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं समझना है।
View this post on Instagram
बधाई हो एक्ट्रेस नीना गुप्ता के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल सही’, दूसरे ने लिखा, ‘बिल्कुल सही मैम, हमारे देश में अंग्रेजी को इतना महत्व दिया जाता है, कई देशो में तो अपनी भाषा ही बोली जाती है’, ‘आप पर बहुत गर्व है मैडम’। ऐसे तमाम यूजर्स नीना के इस पोस्ट पर अपनी राय रख रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले नीना को कुछ ट्रोलर्स ने हिंदी बोलने पर ट्रोल भी किया था। जिसका जवाब एक्ट्रेस ने अब बखूबी दे दिया है।
और पढ़े: सतीश कौशिक हाथ थामना चाहते थे प्रेग्नेंट नीना गुप्ता का, बच्चे को भी देना चाहते थे खुदका नाम!
गौरतलब है कि, हिंदी हमारे देश की मातृभाषा है, साल 1917 में हिंदी को पहली बार राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता मिली थी। हालांकि आज के समय में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि हिंदी भाषा का इस्तेमाल सेलेब्रिटीज ज्यादा से ज्यादा करते हों। ऐसे में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का ये वीडियो वाकई दिल को छू लेने वाला है।
First Published: May 10, 2023 7:04 PMNeena Gupta Dares To Wear A Little Black Dress For The First Time. We’re So Proud Of Her!