Nakuul Mehta ने हाथों में लगाई मेंहदी, एक्टर की पत्नी Jankee Parekh बोलीं ‘मेरे लिए नहीं लगवाई …’

Bade Achhe Lagte Hain actor Nakuul Mehta: मशहूर टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं फेम एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) अपनी शानदार एक्टिंग और डैशिंग लुक से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। नकुल की फैन फॉलोइंग की बात करें तो ये भी शानदार है। ऐसे में एक्टर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फैन्स के जरिए जुड़े रहते हैं। एक्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने हाथ में मेहंदी लगाते हुए एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नकुल हाथों में मेहंदी लगवा रहे हैं।

नकुल मेहता ने हाथों में लगवाई मेहंदी

दरअसल, एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) के नए सीन की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक छोटा सा वीडियो स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स नकुल के हाथ में मेहंदी लगा रहा है। जिसमें दिल बना होता है और उसके अंदर P लिखा हुआ है। शो की बात करें तो राम और प्रिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो के राम अपनी प्रिया के लिए हाथों में मेहंदी रचा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘जेंडर फ्लूइड मेहंदी’

और पढ़े: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ की आज से होगी शुरुआत, दिशा परमार और नकुल मेहता हो गए है नोक झोंक के लिए तैयार!

वहीं इस पोस्ट के साथ ही नकुल (Nakuul Mehta) ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी जानकी पारेख शिकायत करती नजर आ रही हैं। नकुल ने अपनी पत्नी जानकी पारेख के चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि जानकी अपने पति यानी नकुल से पूछती हैं कि ‘मेरे लिए कभी मेहंदी नहीं लगाई’

बता दें, एकता कपूर के टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस शो की वापसी के बाद इसमें लगातार नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब जब से शो वापस शुरू हुआ है तो हर कोई इसे देख रहा है और पसंद भी कर रहा है। शो की कास्ट की बात करे तो इस बार दर्शक राम यानी नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और प्रिया यानी दिशा परमार को फिर से एक साथ देखते के बाद काफी खुश हैं। अब अपकमिंग शो में राम और प्रिया की शादी होते देखा जा सकता है।

और पढ़े: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ के Nakuul Mehta ‘रॉकस्टार’ के गाने पर कमर मटकाते आए नजर, देखें वीडियो!

गौरतलब है कि, नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार का शो बड़े अच्छे लगते हैं 3 सोनी टीवी पर 25 मई से शुरू होने के बाद दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है, और लोग दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं अब इस शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) में जल्द ही नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।