Malaika Arora Dances on Chaiyya Chaiyya song in Arjun Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड की छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। वही हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन के अवसर पर मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के गाने पर ठुमके लगते हुए दिखाई दी। आपको बता दे की आज यानी 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 38वा जन्मदिन मना रहे है। ठीक उसी मौके पर कल रात को हुई पार्टी में मलाइका बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने खुद के गाने छैया छैया पर ठुमकती नजर आई। मलाइका के इस डांस का वीडियो काफी तेजी से वाइरल हुए जा रहा है।
इशकजादे फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर आज अपना 38वा जन्मदिन मना रहे है। वही इसी मौके पर कल रात उनके बर्थडे के लिए ग्रैंड पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी, जिसमे अर्जुन और मलाइका के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस बर्थडे पार्टी के दौरान मलाइका ने बेहद खास डांस भी किया।
और पढ़े: Arjun Kapoor के लिए Malaika Arora ने बनाया अंडे का खास लजीज ब्रेकफास्ट, ये है रेसिपी!
1998 में आई शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म दिल से (Dil Se) के सुपरहिट गाने छैया छैया पर मलाइका पार्टी में ठुमके लगाती दिखाई दी। इस गाने में ओरिजनली मलाइका और शाहरुख ने ही डांस किया था। ये गाना और शाहरुख और मलाइका का डांस इतना सुपरहिट साबित हुआ की लोग अभी भी इस गाने पर वाइब करते है।
अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में उसकी 49 साल की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को डांस करते देख लोग भी उन्हें चीयर करते नजर आ रहे है। खूबसूरत व्हाइट और रेड गाउन पहने मलाइका पार्टी में बेहद शानदार नजर आ रही थी। वाइरल हुए इस वीडियो में मलाइका दोस्तों के साथ छैया छैया गाने पर कमर मटकाती बेहद हॉट डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर कही नजर नहीं आ रहे। लेकिन मलाइका को उनके दोस्तों के साथ पार्टी का मजा लूटते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़े: Malaika Arora In A Sky Blue Gown Proves Her Fashion Sense Is Unmatched
आपको बता दे की, मलाइका और अर्जुन की नजदीकियां सलमान खान (Salman Khan) के घर से ही शुरू हुई थी। उस दौरान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था और वह दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले थे। वही अर्जुन और मलाइका के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी और पिछले कई सालों से वह दोनों रिलेशनशीप में है।
Image Courtesy: Varinder Chawla