मलाइका अरोड़ा ने ‘मूविंग इन विथ मलाइका’ शो में किया खुलासा, कहा एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले देखा अरबाज खान को!

अतीत को सोच कर हुई इमोशनल!

मलाइका अरोड़ा ने ‘मूविंग इन विथ मलाइका’ शो में किया खुलासा, कहा एक्सीडेंट के बाद सबसे पहले देखा अरबाज खान को!

हाल ही में शुरू हुआ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रियलिटी शो ‘मूविंग इन विथ मलाइका’ ने कम समय में ही काफी लोकप्रियता बटोरी है। हॉटस्टार पर चल रहे इस शो के पहले एपिसोड में ही मलाइका ने फिल्म डायरेक्टर फराह खान को अपने हाल ही में हुए एक्सीडेंट के बारे में बताया। मलाइका ने अपने पूर्व पति एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान के बारे में भी चौका देने वाली बातें बताई। जानते है मलाइका ने ऐसा क्या कहा जिसे सुन कर उनके फैन्स और फराह खान भी चौंक गयी।

मलाइका ने शो में याद किया की कैसे उसने अपनी सर्जरी के बाद सबसे पहले अपने पूर्व पति, अभिनेता अरबाज खान को सामने देखा था। अरबाज के वहां होने की सराहना करते हुए, मलाइका ने कहा की अरबाज ने उसे यह सोचने के लिए चिढ़ाया भी की वह पिछले समय में वापस चली गई।

आपको बता दे की, २ अप्रैल को खोपोली में मलाइका का कार एक्सीडेंट हुआ था, जब वह पुणे से मुंबई लौट रही थीं। एक्ट्रेस को काफी चोटें भी आयी थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेके जाना पड़ा था।

और पढ़े: ‘Moving In With Malaika’ Promo: Malaika Arora Promises A Sassy And Real Reality Show. Her Quips Have Piqued Our Interest!

इस कार दुर्घटना को याद करते हुए, मलाइका ने शो में फराह से कहा, की उस पल उसे लगा था की वह बदसूरत हो गई है। उसे यह भी लगा की उस पल में अपनी दृष्टि खो दी है क्योंकि उसे एक्सीडेंट के बाद दो घंटों के लिए कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक्सीडेंट के वजह से कांच का टुकड़ा उसकी आँखों में चला गया था और काफी खून भी बह रहा था, इसलिए वह कुछ भी देख नहीं नहीं पा रही थी। मलाइका को उस पल लगा की वह नहीं बच पायेगी और बेटे अरहान को वापिस नहीं देख पायेगी। एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहा उनकी सर्जरी हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

फराह को आगे बताते हुए मलाइका ने कहा की, जब उसे ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला गया तब उन्होंने सबसे पहले अपने सामने अरबाज खान को देखा था। अरबाज उससे लगातार पूछ रहे थे की, “क्या तुम देख सकती हो? यह कितने नंबर है? यह कितनी उंगलियां हैं?” और वह ऐसा क्यों कर रहा यह उसे समझ नहीं आ रहा था। यह बहुत अजीब था। कुछ समय के लिए मलाइका अपने अतीत में चली गयी।

और पढ़े: It Took Malaika Arora, Arjun Kapoor One Instagram Story To Dismiss The Pregnancy Rumour. Has Such Gossip News Become Irrelevant?

अभी मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है, और अपने इस रिलेशनशिप में काफी खुश दिखाई दे रही है।

Malaika Arora’s Elaborate Collection Of Disco Dresses Will Help You Get Ready For December Parties

First Published: December 06, 2022 3:43 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!

From F.I.R To The Trial, Five Times Aamir Ali Delivered Killer Performances! From Iconic Outfits To Strong Female Characters, 7 Reasons We Love Deepika Padukone! Highlights From The Crazy Weekend At Casa Bacardi’s Tropical Party In Goa! From Album To Sleep Schedule, BTS Jimin Shares Updates On Birthday Live!