आज यानी रविवार के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां ने आज सुबह ही दुनिया को अलविदा कह दिया। सुबह करीब 8:40 पर माधुरी की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है। अपने मां को खोने के बाद माधुरी दीक्षित और उनका परिवार गहरे सदमे में है। मिली जानकारी के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की मां ने अपने मुंबई स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे के आसपास वर्ली स्थित शमशान घाट में किया जाना है।
माधुरी अपने माँ से थी बेहद करीब
माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित की उम्र करीब 91 साल थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मदर्स डे विश किया था। माधुरी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में मां के साथ-साथ उनकी दोनों बहनें भी नजर आ रही हैं। माधुरी अपनी मां के बेहद करीब थीं, ऐसे में उनका जाना एक्ट्रेस के लिए काफी दर्द भरा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की मां के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। बाहर खाने जाना हो या फिल्म का पहला दिन हो एक्ट्रेस अपनी मां के साथ जाना पसंद करती थी। जिसकी कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की हैं।
माधुरी ने पिछले साल अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काफी खूबसूरत नोट शेयर किया था। अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, “लोग कहते हैं कि, एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त मां होती हैं। वो बिलकुल सही कहते है”। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, उनकी मां ने जो भी किया है, जो सबक सिखाया वो उनके लिए उपहार है। आगे एक्ट्रेस अपनी मां की अच्छी सेहत और खुशी की कामना करती हैं।
और पढ़े: Madhuri Dixit Talks About Lack Of Good Roles For Actresses Earlier, Says It’s Changing Now. Women Are Owning The Industry!
गौरतलब है कि, माधुरी दीक्षित की मां ने उनके फिल्मी करियर में उनका काफी सपोर्ट किया है। ऐसे में साल 2013 में एक्ट्रेस की मां ने उनके साथ मिलकर फिल्म ‘गुलाब गैंग’ का एक गाना रिकॉर्ड था किया। इस बारे में फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में गाना गाने के लिए माधुरी की मां को संपर्क किया तो वो काफी खुश हुई थी और उन्होंने खुशी-खुशी ऐसा करने के लिए हामी भर दी। आगे फिल्म मेकर ने बताया की जब माधुरी के साथ उनकी मां आई तो उन्हें पता चला कि एक्ट्रेस की मां बहुत अच्छा गाना गाती हैं। इसके बाद उन्होंने माधुरी की मां से गाना गाने के लिए पूछा। फिर आखिरकार फिल्म मेकर ने माधुरी और उनकी मां से फिल्म के एक गाना गवाया।
पिता से भी थी काफी करीब
बता दें, मधुरी दीक्षित की मां से पहले उनके सिर से पिता शंकर दीक्षित का साया उठ गया था। साल 2013 में एक्ट्रेस के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 91 साल की उम्र में माधुरी के पिता का निधन मुंबई के जुहू स्थित आवास में हुआ था। एक्ट्रेस अपने पिता से भी काफी करीब थीं और अपने पिता के कहने पर ही उन्होंने अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। हालांकि एक्ट्रेस माधुरी के पिता उन्हें एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनाना चाहते थे।
और पढ़े: Asha Bhosle, Madhuri Dixit, AR Rahman, And More Share Throwback Pictures Of Lata Mangeshkar. It’s A Bittersweet Trip Down Memory Lane
माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में काफी बुलंदियां छू रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 1984 में आई फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में तमाम शानदार रोल किए हैं। एक्ट्रेस के मां ने उनके फिल्मी करियर में काफी सपोर्ट किया। ऐसे में माधुरी के लिए उनका जाना किसी सदमे से कम नहीं है। माधुरी दीक्षित की मां को हम श्रद्धांजलि देते हैं।