कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में छाय हुए हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड का ये नया कपल जहां भी जाता है धमाल मचा देता है। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ एक अवॉर्ड फंक्शन में साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान दोनों ने साथ में मीडिया को कई तस्वीरें खिंचवाने दी। वहीं इस बीच बीती रात जी सिने अवार्ड्स इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स का जमवाड़ा लगा, जिसमें कियारा अपने पति के बिना नजर आई। हालांकि हमेशा की तरह कियारा आडवाणी ने अपने ग्लैमरस अवतार से लोगो को अपना दीवाना बना दिया।
कियारा आडवाणी को 26 फरवरी 2023 की रात को मुंबई में आयोजित हुए ज़ी सिने अवार्ड्स (Zee Cine Awards 2023) में देखा गया और उनके रेड कार्पेट लुक ने जलवा बिखेर दिया।
और पढ़े: कियारा आडवाणी के भाई मिशाल ने बहन पर लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें!
कियारा ने इस अवार्ड शो में अपने रेड कलर के गाउन में लोगों के होश उड़ा दिया। नई-नई दुल्हन कियारा से सभी की नजरें हटाना मुश्किल था। अपने हॉट गाउन में एक्ट्रेस अपनी शादी के बाद पहली बार सबसे बोल्ड अवतार में नजर आईं। अवार्ड शो में पहुंची कियारा ने पैपराजी को शानदार पोज भी दिए। वहीं एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी वाइरल हो रहा है।
शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है की, कियारा आडवाणी ने हाई स्लिट गाउन पहने अपने बोल्ड लुक में रविवार को जी सिने अवार्ड्स (Zee Cine Awards) में शिरकत की। कियारा का यह गाउन कोल्ड शोल्डर था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। अपने रेड गाउन के साथ कियारा ने सिर्फ अपनी इंगेजमेंट रिंग ज्वैलरी के नाम पर पहनी और बाकी उन्होंने सिंपल लुक चुना। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फेस पर ग्लॉसी मेकअप किया और बालों को खुला छोड़ते हुए नजर आईं। वहीं इस वीडियो पर कियारा के फैन्स उनके इस लुक पसंद करते हुए अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘ब्राइड इस बैक’, दूसरे ने लिखा, ‘वह निस्संदेह सबसे सुंदर है’, तीसरे ने लिखा, ‘सबसे हॉट सबसे सेक्सी’। इसी तरह दूसरे फैन्स भी अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
बता दें, कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपने कुछ दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद दोनों ने एक मुंबई में और दूसरी दिल्ली में दो रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं कियारा के काम की बात करें तो शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस काम पर लौटी हैं।
और पढ़े: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर चढ़ा प्यार का रंग, देखे नयी तस्वीरें!
कियारा ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। शनिवार के दिन एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट पर अपने पहले दिन अपने मेकअप रूम से एक सेल्फी भी शेयर की थी जिसमें लिखा था, ‘बैक टू वर्क’। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जल्द ही रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में वापस लौटेंगे। ये वेब सीरीज इस महीने पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ जल्द ही दिशा पाटनी के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आने वाले हैं।