मलाइका अरोड़ा की माँ के बर्थडे पर दिखे करीना कपूर और सैफ अली खान, करिश्मा कपूर भी आयी नजर!

सितारों से भरी शानदार बर्थडे पार्टी!

मलाइका अरोड़ा की माँ के बर्थडे पर दिखे करीना कपूर और सैफ अली खान, करिश्मा कपूर भी आयी नजर!

बॉलीवुड की ‘छैय्या छैय्या’ गर्ल मलाइका अरोड़ा ने कल यानी गुरुवार रात अपनी माँ जॉयसी अरोड़ा के 70 वे जन्मदिन के अवसर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में मलाइका और उसकी बहन अमृता की बेस्ट फ्रेंड्स कपूर सिस्टर्स भी अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आयी। करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए पार्टी में जाते नजर आयी। वही उसकी बहन करिश्मा कपूर ने भी ऑल ब्लैक लुक में पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने माँ जॉयसी अरोड़ा का कल 70वा बर्थडे मनाया। इसी मौके पर मलाइका ने गुरुवार रात अपनी माँ जॉयसी के लिए एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में मलाइका और उसकी बहन अमृता की फैमिली और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी की खासियत यह थी की, अपने दोस्त की माँ का बर्थडे मानाने करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंचे थे। इन कपूर सिस्टर्स के साथ ही करीना कपूर के पति और ‘विक्रम वेधा’ एक्टर सैफ अली खान भी बड़े स्वैग में नजर आये।

और पढ़े: Disha Patani To Malaika Arora, 5 Actresses Who Unapologetically Flaunted Their Stretch Marks!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका अरोड़ा ने माँ के लिए रखी इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स के साथ ही और भी सेलेब्स नजर आये। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ही, अदिति गोवित्रिकर, विक्रम फडनिस, फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी अपनी वाईफ डॉली सिधवानी के साथ पार्टी में आते दिखाई दिए। मलाइका और अमृता अरोड़ा की माँ के लिए आयोजित इस शानदार बर्थडे पार्टी के लिए आये मेहमानों ने पार्टी की रौनक बढ़ा दी। मलाइका की माँ के लिए पार्टी में शानदार इंतजाम किया था। पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कर मलाइका ने अपनी माँ को प्यारा सा विश भी किया है। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड्स करीना और करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आंटी को विश किया। पार्टी में मलाइका, उसके पिता अनिल अरोड़ा, बहन अमृता और उसके पति शकील लदाक, उनके बच्चे जॉयसी के साथ केक काटते हुए दिखाई दिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

और पढ़े: बेटे जेह के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीरें, लाडले का दिखा ग्रम्पी फेस!

Image courtesy: Vahbiz Mehta
Image courtesy: Vahbiz Mehta

करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों बहनों शानदार ब्लैक ड्रेस पहने एकदूसरे को ट्विनिंग करते दिखी। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की खूबसूरत मिरर सेल्फी भी शेयर की है। करीना कपूर ने पार्टी में सैफ अली खान के साथ शिरकत की। सैफ अली खान भी अपनी पत्नी को ट्विन करते हुए ब्लैक कुरता और सफ़ेद पजामे में नजर आये। एक वीडियो में तो सैफ पैपराजी को टॉन्ट मारते हुए भी नजर आये, जब फोटो के लिए बार बार उन्हें पोज करने के लिए कैमरामैन उनके पीछे भाग रहे थे। पार्टी के लिए अर्जुन कपूर ने भी ब्लैक शर्ट लुक कैरी किया था।

 

बॉलीवुड पार्टयों का अंदाज ही कुछ ख़ास होता है। जब यह किसी बड़े स्टार ने तरो की पार्टी हो तो कई बड़े बड़े स्टार्स इस पार्टी में हाजिरी लगते दिखाई देते है।

Image Courtesy: Viral Bhayani 

Kareena Kapoor Just Fangirled Over Zendaya In A Green Versace Gown! Poo Always Had Great Taste!

First Published: March 03, 2023 11:47 AM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!