काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा ने परिवार के साथ मनाया बर्थडे, देखें वायरल वीडियो!
काटा लजीज चॉकलेट केक!

हाल ही में काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा ने आपने बर्थडे मनाया। बेटी के जन्मदिन पर एक्टर अजय देवगन और काजोल ने भी अपने सोशल मीडिया पर न्यासा के साथ प्यारी प्यारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। आपको बता दे की न्यासा काजोल और अजय देवगन की लाड़ली बेटी है। न्यासा ने अपने पापा अजय देवगन और घरवालों के साथ अपना बर्थडे भी मनाया। हाल ही में सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख कर न्यासा की सादगी की तारीफ़ कर रहे है। आइए जानते है पूरी कहानी।
20 अप्रैल को यानी कल ही स्टार कपल काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी न्यासा देवगन 20 साल की हो गयी है। कल ही न्यासा ने अपना 20वा जन्मदिन मनाया। हमेशा अपने दोस्तों के साथ घूमती फिरती और पार्टियों में दिखाई देने वाली न्यासा इस बार अपना बर्थडे अपने फैमिली के साथ बेहद सामान्य तरीके से मनाती हुई दिखाई दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे न्यासा अपने पिता अजय देवगन और परिवार के साथ बर्थडे मनाती और केक काटती नजर आ रही है।
View this post on Instagram
और पढ़े: Nysa Devgan’s Bold Black Outfit Can Be Your Next Party Pick. We’re Heading To Get One
वीडियो में न्यासा के सामने बेहद खूबसूरत और स्वादिष्ट दिखने वाला 20 नंबर का चॉकलेट केक रखा है, जिसपर लगी हुई कैंडल्स बुझाते और केक काटते हुए न्यासा दिखाई दे रही है। उनके बगल में ही अजय देवगन, दादी वीना देवगन और उसके परिवार वाले तालियां बजाते हुए ‘हैपी बर्थडे’ का गाना गए रहे है। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया था, जिसमें न्यासा के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई दी। वीडियो में न्यासा कैज़ुअल ग्रीन टॉप और ऑफ व्हाइट पैंट पहने दिखाई दे रही है। परिवार के साथ बर्थडे मनाने की खुशी न्यासा के चेहरे पर साफ झलक रही है!
#Watch @ajaydevgn and @itsKajolD‘s daughter #NysaDevgan celebrates her 20th birthday with family ?#AjayDevgn #Kajol #Ajay #Bholaa #KajolDevgan #ajaydevgn? #Bollywood #NysaDevgn pic.twitter.com/atS6LtUV7j
— Delhi Times (@DelhiTimesTweet) April 21, 2023
वही अपनी प्यारी बेटी के जन्मदिन पर ‘सलाम वेंकी’ एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यासा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल और न्यासा दोनों शानदार मोतिया रंग के आउटफिट में दिखाई दे रहे है। यह तस्वीर NMACC के इवेंट के दौरान ली गयी है।
View this post on Instagram
काजोल कैप्शन में लिखती है की, ‘यह हम है और ये हमारी हमेशा की कहानी है।’ काजोल आगे अपनी बेटी की तारीफ़ करते हुए लिखती है की, उसे न्यासा का सेन्स ऑफ ह्यूमर, उसके विचार और उसका प्यारा दिल बहुत पसंद है। वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। काजोल के साथ ही पापा अजय देवगन ने भी न्यासा के जन्मदिन पर दोनों बाप बेटी की जोड़ी का खूबसूरत 4 तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है और ‘हैपी बर्थडे बेबी’ लिखा है।
और पढ़े: Nysa Devgan Has Her Vacation Mode On, As She Explores The Streets Of Mykonos With Her Friends
View this post on Instagram
काजोल और अजय देवगन अपनी लाड़ली न्यासा से बेहद प्यार करते है। बेटी के लिए उनका यह प्यार हमेशा उनकी तस्वीरों में झलकता है। लोगों को हमेशा लगता है की मां-बाप के प्यार ने बेटी को बिगाड़ दिया है। उसमे एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने शेयर किए इस वीडियो ने न्यासा की एक नयी और सिंपल साइड भी लोगों को देखने मिल रही है।
First Published: April 21, 2023 4:47 PM