हनी सिंह और टीना थडानी का एक साल में ही टूट गया रिश्ता, इस वजह से अलग हुए दोनों!
इंस्टाग्राम पर किया एकदूसरे को अनफॉलो!

सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में नजर आते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबर हैं कि हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले जनवरी के महीने में हनी सिंह ने अपने और टीना के रिलेशन के बारे में खुलकर बात की थी। लेकिन अब हनी और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में रहे थे।
View this post on Instagram
हनी सिंह और टीना थडानी हुए अलग
बता दें, हनी सिंह का उनकी एक्स वाइफ शालिनी तलवार से तलाक हो चूका है। शालिनी ने हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं अब एक बार फिर हनी सिंह की लाइफ में भूचाल आ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर हनी सिंह और एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। हनी सिंह और टीना थडानी कुछ दिन पहले ही अलग हो गए थे। अलग होते ही टीना थडानी और हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दीं।
View this post on Instagram
और पढ़े: जाने कौन है टीना थडानी, जिसके साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए हनी सिंह?
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। दोनों की आपस में बन नही रही है, इस वजह से टीना और हनी ने मेच्योर ढंग से अलग होने का फैसला किया है। दोनों को फिलहाल ठीक होने के लिए टाइम चाहिए। एक रिपोर्ट अनुसार, टीना हार्ट ब्रोकन है और अब वो इन सब से निकलकर अपने काम पर फोकस करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं हनी सिंह 9 साल बाद अब अपने नए अपकमिंग एल्बम के साथ वापसी कर रहे हैं। हनी सिंह ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने ब्रेकअप की ओर इशारा करते हुए बताया था कि उन्हें अपने आने वाले रोमांटिक एल्बम के लिए काफी बदलाव करने पड़े। आगे इसकी वजह बताते हुए हनी ने बताया था कि, पहले तो वो प्यार में थे लेकिन फिर वो प्यार नहीं रहा।
View this post on Instagram
और पढ़े: जाने कौन है टीना थडानी, जिसके साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए हनी सिंह?
गौरतलब है कि टीना थडानी के अपनी जिंदगी में आने से हनी सिंह काफी खुश थे। उन्होंने टीना थडानी से खुलेआम अपने दिल की बात कही थी। अब दोनों के अलग होने की खबर से उनके चाहने वालों के साथ फैन्स भी काफी मायूस हैं। हालांकि अभी तक टीना थडानी और हनी सिंह ने इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
Image Courtesy: Instagram fan page
Yo Yo Honey Singh Accused Of Domestic Violence By Wife Shalini Talwar
First Published: April 19, 2023 1:23 PM