Happy Birthday Geeta Kapoor: बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapoor) को इंडस्ट्री में कई लोग ‘गीता मां ‘ कहकर भी बुलाते हैं। वो आज बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफरों में से एक हैं। महज 15 साल की उम्र में गीता कपूर ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत की थी। गीता को बचपन से ही डांसर बनने का शौक था, इसलिए वह बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के डांस ग्रुप में शामिल हो गईं। फराह के ग्रुप से जुड़ने के बाद गीता ने उनकी कई सुपरहिट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर असिस्ट किया। इतना ही नहीं, गीता कपूर (Geeta Kapoor) ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया है और आज एक सफल कोरियोग्राफर हैं। आज गीता अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास दिन में आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
जानें गीता कपूर से जुडी खास बातें
1. 5 जुलाई 1973 को मुंबई में जन्मी गीता कपूर (Geeta Kapoor) ने महज 15 साल की उम्र में अपने डांस करियर की शुरुआत की और साल 1998 में फराह खान की अकादमी में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने तुझे याद ना मेरी आई और गोरी गोरी जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने फिजा, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, साथिया, कभी खुशी कभी गम जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी भी किया है। ये सभी फिल्में लगभग सुपरहिट रही हैं।
और पढ़े: फराह खान ने रखी ‘बिग बॉस 16 मंडली’ के लिए पार्टी, दिखी सानिया मिर्जा, गौहर खान भी!
2. गीता (Geeta Kapoor) ने फराह खान के साथ कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कल हो ना हो और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में एक साथ ऑनस्क्रीन काम भी किया है। फिल्मों के साथ-साथ गीता ने टीवी की दुनिया में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। गीता कपूर (Geeta Kapoor) लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और रियलिटी शो सुपर डांसर (Super Dancer) के अलावा डांस इंडिया डांस (Dance India Dance), इंडिया के मस्त कलंदर (India Ke Mast Kalandar), इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) जैसी शोज में जज के तौर पर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। गीता का मानना है कि टीवी की दुनिया ने उन्हें एक अलग पहचान दी है।
3. गीता कपूर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक समय में उनका नाम इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर के साथ भी जुड़ा था। दरअसल, साल 2020 में गीता (Geeta Kapoor) का नाम एक मशहूर कोरियोग्राफर के साथ जुड़ा था, इसी बीच गीता (Geeta Kapoor) ने माथे पर सिन्दूर लगाए हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि, गीता ने इस बात से इनकार किया और साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं की है।
4. गीता कपूर (Geeta Kapoor) की कुल संपत्ति की बात करें तो यह लगभग 6 मिलियन डॉलर यानी 42 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, गीता एक एपिसोड के लिए 5-6 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ करने के लिए करीब 15 लाख रुपये लेती हैं। गीता के पास कारों का भी शानदार कलेक्शन है, उनके पास ऑडी Q7, रेंज रोवर वोग और BMW X7 जैसी कारें हैं।
और पढ़े: Happy Birthday Rhea Chakraborty: रिया की पतली कमर और फिटनेस का ये है राज!
गौरतलब है कि, गीता कपूर (Geeta Kapoor) ने अपने करियर के दौरान कई लोगों को प्रेरित भी किया है। आज के समय में इंडस्ट्री में लोग उन्हें डांस मेंटर ही नहीं बल्कि मां कहकर भी बुलाते हैं। आज गीता कपूर (Geeta Kapoor) के 50वें जन्मदिन के मौके पर हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
Image Courtesy: WikiBio