Site icon Hauterrfly

FIFA World Cup 2022: नोरा फतेही के धमाकेदार डांस मूव्स ने क़तर में फुटबॉल फैन्स के भी उड़ा दिए होश!

फिलहाल क़तर में चल रहे FIFA World Cup 2022 के काफी चर्चे हो रहे है। पुरे विश्व में फुटबॉल के कई फैन्स है। अब साथ ही इस फुटबॉल विश्व कप में अभी एक और शख़्स के चर्चे हो रहे है, वह है भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की डांसर एक्ट्रैस नोरा फतेही। नोरा ने FIFA World Cup 2022 में अपने शानदार परफॉर्मेंस से स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन तो किया ही, लेकिन अपने ठुमको से स्टेज पर आग लगा दी। नोरा के डांस के वक़्त दर्शकों को भी खूब इंजॉय करते और तालिया बजाते देखा गया।

फीफा विश्व कप 2022 में किया धमाकेदार परफॉर्मंस

नोरा फतेही, जो अभी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं, आप को बता दे की, उसके दुनिया भर में भी बड़े पैमाने पर चाहते हैं। अभिनेत्री हमेशा ही अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित करने से कभी नहीं चूकती। हाल ही में, नोरा ने फीफा विश्व कप 2022 में धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया और इससे उनके फैन्स बहुत उत्साहित हो गए।

नोरा ने अपने शानदार डांस से स्टेडियम में आग लगा दी। उनके परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ जोर-जोर से तालियां बजाती नजर आई। नोरा के इस लाइव डांस परफॉर्मेंस का विडिओ भी काफी वाइरल हो रहा है। साथ ही में नोरा के फैन पेज ने भी इस विडिओ को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

और पढ़े: In A News We Did Not See Coming, Nora Fatehi To Team Up With Nicki Minaj For FIFA World Cup 2022 Anthem

शेयर किया बिहाइंड दी सीन्स

फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने के लिए नोरा ने काफी स्टाइलिश आउटफिट पहनी थी जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आयी। उनके इस ड्रेस के भी बहुत चर्चे हो रहे है। साथ ही जब बात डांसिंग स्किल्स की आती है तो अभिनेत्री एक ट्रेंडसेटर रही हैं और उनका विश्व कप में परफॉर्मेंस भी कुछ कम नहीं था। वह अपने हिट डांस नंबर्स पर अपने हॉट मूव्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नोरा ने विश्व कप 2022 में लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए बहुत प्रैक्टिस की, और इसका बिहाइंड दी सीन्स (BTS) विडिओ भी शेयर किया।

नोरा ने किया फुटबॉल मैच एंजॉय

नोरा फतेही का फैन फॉलोविंग काफी बड़ा है, पुरे विश्व में उनके चाहते है। परफॉर्मेंस से पहले उन्हें हाल ही में स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। वह राष्ट्रगान गाते और नाचते हुए दिखी। यह वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है। नोरा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह विडिओ डाला और वीडियो के कैप्शन में अपनी भावनाएं प्रकट की।

और पढ़े: Instagram Creators’ Spoof Of How John Abraham, Nora Fatehi Act In Every Music Video Has Internet Cracking Up At The Accuracy!

आपको बता दे की, नोरा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में आईटम नंबर पर डांस किया है। उनके डांस मूव्स काफी फेमस भी होते है। हाल ही में नोरा ‘झलक दिखला जा १०’ शो में जज की तौर पर दिखाई दे रही है।

‘Thank God’ Song ‘Manike’ Ft. Sidharth, Nora Fatehi Is Another Example Of Why Bollywood Should Stop With Remixes

Exit mobile version