Bigg Boss 16 में दिखाई दी कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) एक बेहद मशहूर हस्ती है। टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर राजनीति में भी अर्चना के चर्चे होते रहते है। एक बिकिनी मॉडल से एक्ट्रेस और नेता बनी अर्चना गौतम हमेशा कुछ ना कुछ कारणों से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। पिछले साल Bigg Boss में शामिल हुई अर्चना काफी चर्चा में थी। इस साल भी जल्द शुरू होने वाले रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 13 में अर्चना गौतम शामिल होने वाली है। इस शो में फिर एक बार अपना जलवा दिखने के लिए वह तैयार हो गई है। लेकिन इसके साथ ही राजनीति में भी सक्रीय रहने वाली अर्चना ने Hauterrfly से बात करते समय कई बड़ी बातों का खुलासा किया। अर्चना ने यह तक बताया की, उसके मॉडलिंग करियर की वजह से उसे लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा। चलिए जानते है आगे अर्चना गौतम ने और क्या क्या कहा।
इस साल जुलाई के महीने में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का खतरों से भरा रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi का 13वा सीजन शुरू होने वाला है। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आ चुकी है। इसमें से एक कंटेस्टेंट है अर्चना गौतम। इस शो में शामिल होने के अलावा अर्चना राजनीति में भी सक्रीय है।
और पढ़े: Exclusive: Khatron Ke Khiladi कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने कहा, “मौका मिले तो फिरसे शिव ठाकरे को पिटूंगी!”
इंडस्ट्री और राजनीति इन दोनों बाजुओं को अर्चना बेहद शानदार तरीके से हैंडल करती है। इस बारे में बात करते हुए अर्चना ने Hauterrfly को इससे जुड़े कई किस्से बताएं। आपको बता दे की अर्चना एक बिकिनी मॉडल रह चुकी है। उसने 2018 में Miss Bikini India का ख़िताब भी अपने नाम किया है। वही 2021 के नवंबर में अर्चना गौतम ने राजनीति में खुशी-खुशी प्रवेश किया। लेकिन उनका यह रास्ता बिलकुल भी आसान नहीं था। लोगों ने उन्हें उनके कपड़ों के लिए, बिकिनी मॉडल होने के लिए काफी ट्रोल किया। अर्चना को कपड़ों की वजह से लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
भारत में आज भी महिलाओं के कपड़ों को लेकर लोग अपने सोच-विचार उनपर थौंपते है। लड़कियों को कैसे कपडे पहनने चाहिए, इस विचार पर लोग अपनी राय भी रखते है। वही बात अगर राजनीती की हो, तब तो लोग राजनीति में शामिल हुई महिला को सिर्फ साड़ी, खादी के कपडे, सलवार कुर्ते में देखना पसंद करते है। लेकिन इस मामले में अर्चना गौतम ने एक बेहद हैरान करने वाला किस्सा बताया।
जैसे की सभी को पता है, अर्चना Indian National Congress की एक सक्रीय नेता है। अर्चना ने कहा की, एक बिकिनी मॉडेल होकर जब उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया, तब कई लोगों ने उनपर रोक लगाई। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ा की, लोग पूंछने लगे की एक बिकिनी पहनने वाली औरत को इलेक्शन में कैसे खड़ा होने दिया जा रहा है। आगे अर्चना ने ये भी कहा की, लोग उन्हें जज कर रहे थे और कह रहे थे की, अगर ये महिला चुनाव में खड़ी हुई तो हम अपना सिर कटवा लेंगे! ये सुनकर तो कोई भी हैरान रह जाएगा।
और पढ़े: Exclusive: Khatron Ke Khiladi कंटेस्टेंट Archana Gautam ने की राजनीती और Bigg Boss की ऐसी तुलना!
अर्चना ये भी चाहती है की राजनीति में यूथ को ही आगे आना चाहिए। यूथ ही देश को आगे बढ़ने में मदद करेगा। कपड़ो की वजह से किसी को भी जज नहीं करना चाहिए। भले ही फिर वह बिकिनी मॉडल रह चुकी स्मृति ईरानी हो या अर्चना गौतम! अगर करना ही है तो महिलाओं, लड़कियों को उनकी काबिलियत के जोर पर और उनके काम के बलबूते पर जज करो, ना की कपड़ों की वजह से उनपर कोई रोक लगाओ। अर्चना गौतम की ये बात हमें बेहद पसंद आई। उसने जिस तरह से इंडस्ट्री हो या राजनीती में कोई भेदभाव न रखते हुए अपना काम शुरू रखा है, ये सचमे एक सराहनीय प्रदर्शन है।