दिल्ली में जापानी लड़की से बदसलूकी पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, ट्वीट कर निकाला गुस्सा!

टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी देश के मुद्दों पर अक्सर अपनी राय पेश करती रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अचनाक हुई अपनी शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में थीं। वहीं अब एक बार फिर देवोलीना सुर्खियों में नजर आ रही हैं। दरअसल, दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर टीवी की छोटी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले इन लड़कों पर भड़कती नजर आ रही हैं।

ट्विटर हैंडल पर देवोलीना ने जाहिर किया गुस्सा

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस कई सवाल पूछती हैं और लिखती हैं कि, लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार गलत है। वो भले किसी भी दिन हो। कोई भी स्थान हो या कोई भी धर्म हो या कोई भी त्यौहार हो। हर दिन हर दूसरे गली में, दूसरे घर में, पड़ोस में कोई न कोई औरत, लड़की या बच्ची पीड़ित है। कुछ करते हो उनके लिए ?।

अपने दूसरे ट्वीट में देवोलीना लिखती हैं कि, आए दिन रेप केस, छेड़खानी, मारपीट होते रहते हैं। आवाज उठाते हो उनके लिए? वो भले किसी भी धर्म के हो। कोई भी त्यौहार मनाए। जिनको गलत करना होता है वो करते हैं। वो अब भले यहां हो या दूसरे देश में। इसके बाद एक्ट्रेस अपने तीसरे ट्वीट में लिखती है कि, अब लग रहा है तुम जैसों की समस्या लड़कियों के साथ गलत हो रहा है ये नहीं है। तुम्हारी समस्या है किस तरह से किसी धर्म के त्यौहार को कैसे गलत साबित किया जाए। एक दो वीडियो तो 2-3 साल पुराना भी हैं उसमें से, खैर।

और पढ़े: Devoleena Bhattacharjee Finally Introduces Her Mystery Man To The World And Confirms She Is “Taken”

एक्ट्रेस ऐसे ही ट्वीट्स के जरिए अपना गुस्सा जाहिर करती हैं। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी यहीं नहीं रुकी उन्होंने और भी कई ट्वीट किए। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि यह वीडियो दो साल पुराना है और ये वायरल हुआ क्योंकि होली का त्यौहार था। वही आगे अपने लास्ट ट्वीट में देवोलीना ने लिखा कि धीरे-धीरे दिवाली, दुर्गा पूजा, गणपति पूजा पर सब कैसा क्या आएगा इसका वीडियो ढूढ़ना शुरू कर दो। बस एक बाद का ध्यान रखना जो दूसरे के लिए गड्ढा खोदते हैं सबसे पहले वही गिरते हैं। दूसरे के त्यौहार का मजाक बनाते बनाते कभी खुद की नैया न डूब जाए। एक्ट्रेस ने इस लास्ट ट्वीट में अपना सारा गुस्सा जाहिर कर दिया। वहीं एक्ट्रेस के इन ट्वीट्स पर यूजर्स अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली में हुई इस घटना पर नाराजगी जताई है। स्वाति मालीवाल ने भी वीडियो शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। स्वाति वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं कि वो जितनी बार इस वीडियो को देख रही हैं उनका खून उतनी बार खौल रहा है। स्वाति मालीवाल आगे लिखती हैं कि चाहे कुछ हो जाए वो दोषियों को नहीं छोड़ेंगी और सलाखों के पीछे ले जाएंगी।

पुलिस ने आरोपी लड़कों पर की कार्यवाही

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था कुछ लड़के होली के नशे में एक जापानी लड़की से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के पहाड़गंज का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़कों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ डीपी एक्ट के तहत उनपर कार्रवाही शुरू हो गई। वहीं जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आई रही जापानी लड़की फ़िलहाल बांग्लादेश चली गई है।

और पढ़े: Devoleena Bhattacharjee Condemns #MeToo Accused Sajid Khan’s Participation In ‘Bigg Boss 16’, Questions “Where Is Society Headed?”

गौरतलब है कि हमारे देश में ‘अतिथि देवो भवः’ का विचार बचपन से सिखाया जाता है। भारत के घर-घर में मेहमानों को भगवान के सामान का पाठ पढ़ाया जाता है। ऐसे में दिल्ली के पहाड़गंज में जापानी लड़की के साथ हुई यह बर्बरता बिलकुल गलत है।