दीपिका पादुकोण से पहले भी प्रियंका चोपड़ा, जान्हवी कपूर और कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने दिखाई थी मोनोकिनी पहनने की हिम्मत, देखिये तस्वीरें!

बॉलीवुड फैशन के मामलो में कभी पीछे नहीं रहता। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस है जो हमेशा अपने बोल्ड और यूनिक फैशन सेन्स से अपने फैन्स को चकित कर देती है। अब इनमें से भी कई अभिनेत्रियां अपने बोल्ड और साहसी अंदाज के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हमेशा ही बिकिनी, मोनोकिनी में खुद की सुंदरता को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती है। ऐसी हिम्मत दिखने में दीपिका पादुकोण से पहले भी प्रियंका चोपड़ा, जान्हवी कपूर जैसी कई अभिनेत्रियों ने मोनोकिनी पहनी है। चलिए जान लेते है और कौन है वह साहसी अभिनेत्रियां जिन्होंने मोनोकिनी पहनने की हिम्मत दिखाई है।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण लाखों दिलों की धड़कन है। अपने बोल्ड अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह खुद से बनायीं है। अपने फैशनेबल कपड़ों से वह हमेशा अपने फैन्स को रिझाती रहती है। फिहल तो वह फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन में व्यस्त है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने का पोस्टर दीपिका ने शेयर किया है, जिसमे वह एक बोल्ड सी मिनीमल मोनोकिनी में नजर आ रही है। दीपिका का यह मोनोकिनी वाला लुक उसके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में लिया जाता है क्यों की वह हमेशा अपने बोल्डनेस से अपने फैन्स को चकित करती रहती है। प्रियंका ने कई बार बिकिनी और मोनोकिनी बड़े कॉन्फिडेंन्स से पहनी है। बिकिनी और मोनोकिनी में वह हमेशा अपने बॉडी कर्व्स को फ्लॉन्ट करते रहती है।

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड स्टार किड्स में अपने बोल्डनेस से सबसे ज्यादा फेमस कौन है तो वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्यारी बेटी जान्हवी कपूर। जान्हवी ने कई बार अपने हॉट लुक्स और मोनोकिनी की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है। सुंदरता और टोन्ड फिगर के वजह से जान्हवी मोनोकिनी पहने बेहद खूबसूरत दिखती है।

अनुष्का शर्मा

फेमस क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने बोल्ड अंदाज से फैन्स का दिल जितना नहीं चूकती। अपने एक्टिंग करियर में अनुष्का को काफी फेम मिला है। उसने भी कई बार बिकिनी और मोनोकिनी पहने तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था।

कैटरिना कैफ

सुंदरता के मामले में बॉलीवुड ब्यूटी कैटरिना कैफ का कोई तोड़ नहीं। साथ ही बोल्डनेस दिखने में भी कैटरिना पीछे नहीं है। कैटरिना ने भी कई बार मोनोकिनी पहने अपने हॉट अंदाज से तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमे वह काफी सुंदर दिखाई दे रही है।

शर्मिला टैगोर

बोल्डनेस की बात करें तो ना सिर्फ अभी की एक्ट्रेसेस आगे है, बल्कि पुराने ज़माने की दिग्गज अभिनेत्रियां भी बोल्डनेस के मामले में कुछ कम नहीं थी। इसमें 60 और 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का भी नाम ले सकते है। उस ज़माने में भी शर्मिला ने फिल्मों में मोनोकिनी और बिकिनी पहनने की हिम्मत दिखाई थी। यह सहस दिखने के बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था लेकिन वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Image courtesy: Filmfare.com

मन्दाकिनी

‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस मन्दाकिनी 60-70 के दशक में अपने बोल्डनेस के वजह से काफी चर्चा में रहती थी। इस फिल्म में तो उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे, इसके बावजूद भी वह हमेशा अपने हॉट अंदाज से फैन्स को लुभाती रही। उनके मोनोकिनी और बिकिनी पहनी हुई तस्वीरें काफी वाइरल हुई थी।

Image courtesy: pinterest

नूतन

पुरानी दिग्गज अभिनेत्रियों में नूतन ने भी फिल्म के सेट पर मोनोकिनी पहनने की हिम्मत दिखाई थी। नूतन ने फिल्म ‘यादगार’ के लिए साइड कट के साथ रेड-ब्लैक स्लिप ड्रेस स्विमसूट पहना था। यह फिल्म 1970 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें नूतन ने प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार के साथ अभिनय किया था। बैकलेस स्विमसूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मोनोकिनी में बेहद खूबसूरत दिखी। इनकी यह तस्वीरें देख आप खुद चौंक गए होंगे, है ना?? https://hauterrfly.com/fashion/vaani-kapoor-neon-monokini-fashion-friends-bachelorette/

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.